Move to Jagran APP

Unique Startup: विदेश से लाखों का पैकेज छोड़ा, HAU के नितिन ने बनाए अनोखे फ्लावर पाट, जानिए खासियत

कनाडा से लाखों का पैकेज छोड़ नितिन कुछ अलग करने की सोच के साथ भारत वापस लौटे। वेस्ट से बेस्ट बनाने के अपने यूनिक आइडिया के साथ उन्होंने प्लाटिक वेस्ट से फ्लावर पाट बनाया। जिसमें आसानी से सब्जियां उगा सकते हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 08:50 AM (IST)
नितिन ललित ने विदेश से लाखों का पैकेज छोड़ बनाया प्लाटिक वेस्ट से अनोखा फ्लावर पाट।

जागरण सांवाददाता, हिसार। अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। अपनी मेहनत और पाजिटिव एप्रोच के साथ कुछ ऐसा ही कर दिखाया करनाल के रहने वाले नितिन ललित। नितिन कनाडा में नौकरी करते थे, लाखों का पैकेज था। मगर 35 वर्ष की उम्र में ही कुछ अलग करने का मन करने लगा। नौकरी छोड़ दी और घर आ गए। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महारथ थी तो भारत में कुछ अलग करने की सोचने लगे। इस दौरान प्लास्टिक वेस्ट और जल संरक्षण का ख्याल उनके मन में बार-बार आता रहा। ऐसे में उन्होंने कड़ी मेहनत से एक विशेष फ्लावर पाेट तैयार किया।

loksabha election banner

पहले पौधों को अच्छी ग्रोथ देने पर जोर

पहले उन्होंने पौधों काे अच्छी ग्राेथ देने के लिए यह आविष्कार किया। मगर जब पौधों की ग्रोथ अच्छी होने लगी और पानी की जरूरत भी कम से कम हुई तो यही आविष्कार एक स्टार्ट-अप में तब्दील हो गया। इसको स्टार्ट अप तक पहुंचाने में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एग्रीबिजनेस इन्क्यूबिशन सेंटर ने प्रमुख रोल निभाया। फंडिंग दी तो बिजनेस आगे बढ़ने लगा। नितिन ने इसी प्रयोग को आगे बढ़ाया और फ्लावर पाट से बड़े-बड़े ढांचे तैयार कर दिए। जिसकी मदद से आप अपने घर की छत पर इनमें सब्जियां उगा सकते हैं।

प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग कर बनाया अनोखा फ्लावर पोट

ऐसे किया जल संरक्षण और प्लास्टिक वेस्ट का प्रयेाग 

नितिन बताते हैं कि फ्लावर पाट बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग किया है। प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल कर एक विशेष ढांचे में बदला है। जिसमें जड़ों को फैलने में आसानी रहती है। वहीं औसतन एक पौधे को वर्ष में जितनी पानी की जरूरत होती है उससे 60 फीसद कम पानी इस पाट में लगता है। इस प्रकार से जल संरक्षण भी हो गया।

 

छत पर सब्जियां उगाने वाला पाट

अल्फा प्लांटर्स नाम से बनाई कंपनी 

अब इस प्रोडक्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नितिन ललित ने अल्फा प्लांटर्स के नाम से कंपनी बनाई है। छत पर सब्जियां उगाने वाले पाट को नितिन करीब 9 हजार रुपये में बेच रहे हैं। तो छोटे-छोटे गमलों के अलग दाम हैं। इस पाट में सभी प्रकार की सब्जियां उगा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.