विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Thamma Box Office Day 15: बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ने को तैयार नहीं 'थामा', मंगलवार को चल गया जादू

Published: Tue, 04 Nov 2025 09:59 PM (IST)

Thamma Collection Day 15: दीवाली पर रिलीज फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ को मजबूत बनाया हुआ ...और पढ़ें

थामा ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धांसू बिजनेस/ फोटो- Instagram

थामा ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धांसू बिजनेस/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. एक दीवाने की दीवानियत को आगे नहीं बढ़ने दे रही 'थामा'

  2. बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर किया हुआ है कब्जा

  3. मंगलवार को फिल्म की कमाई में आया उछाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्में थामा के कलेक्शन पर क्या असर डालेंगी, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म अपना 145 करोड़ का बजट निकाल लेने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं है। 

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को भले ही दर्शकों से वाहवाही मिल रही हो, लेकिन 'थामा' उनके आगे झुकने को तैयार नहीं है। ये बात हम यूं ही नहीं, बल्कि मैडॉक प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'थामा' हर दिन एक अच्छी कमाई कर रही है। 15 दिनों के अंदर मेकर्स का खाता कितना भरा है, चलिए आपको बताते हैं: 

थामा का बॉक्स ऑफिस पर हुआ कितना कलेक्शन?  

दीवाली पर रिलीज हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ से शुरुआत की थी। पहले कुछ दिनों तक शानदार बिजनेस करने वाली इस मूवी के कदम बीच में लड़खड़ा गए थे। वर्किंग डेज पर और एक दीवाने की दीवानियत की वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के चलते मूवी का बीच में कलेक्शन लड़खड़ाया भी था। हालांकि, अब फिल्म ने फिर से एक बैलेंस बॉक्स ऑफिस पर बना लिया है। 

यह भी पढ़ें- Thamma Worldwide Collection: दुनियाभर में बजा थामा का डंका, कमाई में इस जादुई आंकड़े को छूने के करीब

सोमवार को मूवी की जहां 1.5 करोड़ की कमाई हुई, तो वहीं अब मंगलवार का अर्ली कलेक्शन भी सामने आ चुका है। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार यानी कि 15वें दिन थामा की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने टोटल 1.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। महज 15 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 123.33 करोड़ तक का हो चुका है। 

thamma box office collection day 12

हिट या फ्लॉप क्या है थामा का रिजल्ट? 

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर 'थामा' को 15 दिनों के आंकड़ों के मुताबिक, एक बहुत बड़ी हिट नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप भी नहीं है, क्योंकि दुनियाभर की कमाई से मूवी ने अपना बजट निकाल लिया है। फिलहाल ये फिल्म टाइगर 3 और भेड़िया की तरह एवरेज है। 

thamma box office day 15 collection (1)

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बात की जाए तो मूवी ने अब तक टोटल 168.75  करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 23.1 करोड़ टोटल कमाए हैं। 

यह भी पढ़ें- Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी, कलेक्शन देखकर उड़ जाएंगे होश