Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Spider-Man: Across the Spider Verse' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्तों में कमाए 53 करोड़, बनाया ये रिकॉर्ड

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 07:05 PM (IST)

    Spider-ManAcross the Spider Verse स्पाइडर मैन अक्रॉस द वर्स दुनिया भर में फेमस हो रही है। ये फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। 2 जून को 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। अब तक इस मूवी ने 607 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। भारत में अब तक 53.20 करोड़ की कमाई की है।

    Hero Image
    Spider man across the spider verse Photo Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Spider-Man:Across the Spider Verse:  2  जून 2023 को एनिमेटेड फिल्म की सीक्वल 'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द वर्स' (Spider-Man: Across the Spider Verse) सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को रिलीज हुए पांच हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन लोगों के बीच इस एनिमेटेड फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ये फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। अब तक इस मूवी ने  607 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द वर्स' ने की इतनी कमाई

    'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द वर्स' की कमाई की बात करें तो फिल्म को इंडिया में तकरीबन 2 जून को 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों में अपने 5वें सप्ताह में, 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' पहले से ही साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड स्टूडियो फिल्म है, जिसने कई लाइव एक्शन सुपरहीरो फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

    फिल्म ने अब तक वैश्विक स्तर पर 607 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है और यह दुनिया भर के दर्शकों की पहली पसंद है। 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' भारत के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। इस फिल्म ने भारत में अब तक 53.20 करोड़ की कमाई की है। इतना ही नहीं ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म में शामिल हुई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Pictures IN (@sonypicturesin)

     थिएटर ओनर्स ने बढ़ाए थे फिल्म के शोज

    हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द वर्स' की फ्रेंचाइजी को लेकर देश-विदेश के लोगों में क्रेज देखने को मिला। बीते दिनों थिएटर ओनर्स ने 'स्पाइडर मैन' के शोज बढ़ाने की बात कही थी।

    10 भाषाओं में रिलीज हुई ये फिल्म

    बता दें, इस फिल्म को 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। मार्वल एंटरटेनमेंट की 'स्पाइडर-मैन' एक ट्रायोलॉजी है। इसके बाद इस एनिमेटेड फिल्म का तीसरा पार्ट मार्च 2024 में रिलीज किया जाएगा।