विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Katrina Kaif के घर आया एक और नया मेहमान, बेबी ब्वॉय के लिए Vicky Kaushal लेकर आए 3.5 करोड़ रुपये का तोहफा!

Published: Sat, 06 Dec 2025 09:11 AM (IST)

बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों ...और पढ़ें

विक्की कौशल के घर एक और नया मेहमान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

विक्की कौशल के घर एक और नया मेहमान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कटरीना-विक्की के घर में आया नया मेहमान

  2. पिछले महीने माता-पिता बने थे कटरीना-विक्की

  3. कटरीना कैफ ने बेबी ब्वॉय को दिया था जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के न्यूली स्टार पैरेंट्स कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी जिंदगी के नए फेज का आनंद ले रहे हैं। इस बीच एक्टर ने अपने घर में एक और नए मेहमान का स्वागत कर लिया है।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले महीने ही पहली बार माता-पिता बने थे। 7 नवंबर को 42 साल की एक्ट्रेस ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। अभी उनके बेबी के जन्म को एक महीने भी नहीं हुए हैं और अब विक्की ने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत कर लिया है।

पापा बनने के बाद विक्की कौशल ने खरीदी गाड़ी

यह एक तरह से विक्की कौशल का अपने बेबी ब्वॉय के लिए तोहफा माना जा रहा है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। यह नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक्टर की चमचमाती नई लग्जरी कार लेक्सस है। विक्की कौशल ने हाल ही में Lexus LM350h 4S कार खरीदी है जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी।

Vicky Kaushal car

विक्की कौशल की नई कार की कीमत

पापा बनने के बाद विक्की व्हाइट कलर की नई चमचमाती गाड़ी घर लेकर आए। वह मुंबई में अपनी नई गाड़ी के साथ स्पॉट हुए। इस 4 सीटर लग्जरी मॉडल की कीमत 3.18 करोड़ से 3.20 करोड़ रुपये के बीच है।

Vicky Kaushal new car

यह भी पढ़ें- 12 दिन बाद न्यू बॉर्न बेबी के साथ नजर आए Katrina Kaif और विक्की कौशल? क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई

पापा बनने के बाद बेहद खुश हैं विक्की

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अभी तक अपने बेबी का नाम या फिर उसका चेहरा रिवील नहीं किया है। मगर छावा एक्टर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। जीक्यू के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था, "इस साल पिता बनना 2025 का मेरा सबसे बड़ा पल है। यह एक जादुई एहसास है। मुझे हमेशा लगता था कि जब समय आएगा, तो मैं बहुत इमोशनल और खुश हो जाऊंगा, लेकिन असल में यह मेरी जिंदगी का सबसे सुकून देने वाला पल रहा है।"

यह भी पढ़ें- Love and War में रणबीर कपूर पर भारी पड़ गए विक्की कौशल, भंसाली की फिल्म से लीक हुई दोनों की फोटो?