Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Actress Expensive Rings: इन एक्ट्रेसेज ने भी पहनीं बेशकीमती रिंग, करोड़ों में हैं एक छोटी सी अंगूठी की कीमत

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 04:18 PM (IST)

    Actress Expensive Rings पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी रहने वालीं तमन्ना भाटिया हाल ही में अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग को लेकर सुर्खियों में आ गई । हालांकि बाद में तमन्ना भाटिया ने ये क्लियर कर दिया की उनके हाथ में पहनी हुई चीज कोई डायमंड रिंग नहीं है। लेकिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज को करोड़ों की रिंग उनके पार्टनर तोहफे में दे चुके हैं।

    Hero Image
    Tamannaah Bhatia to Deepika Padukon Priyanka Chopra and Alia Bhatt Actresses Most Expensive Rings/Twitter/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Actress Expensive Rings: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले तमन्ना भाटिया 'गली ब्वॉय' एक्टर विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई थीं। इसके अलावा लस्ट स्टोरीज-2 में उनके बोल्ड सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तमन्ना भाटिया की पोस्ट ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी और उनकी अंगूठी की कीमत के कयास लगाये जाने लगे, मगर बाद में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो बोटल ओपनर। बहरहाल, तमन्ना की अंगूठी भले ही फेक निकली, मगर बॉलीवुड में ऐसी बेशकीमती अंगूठियां तोहफे में दी जाती रही हैं।

    असिन

    गजनी और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में अपने प्यारी सी मुस्कान और शानदार अभिनय से सबको दीवाना बनाने वालीं असिन की शादी के समय उनकी रिंग खूब चर्चा में आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असिन के पति मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा ने सगाई में एक्ट्रेस को जो रिंग पहनाई थी, उसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए के आसपास थी।

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। 'बाजीगर' एक्ट्रेस को एक नजर देखते ही राज कुंद्रा अपना दिल हार बैठे थे। शिल्पा शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था राज ने पेरिस में वायलिन बजाने वालों के साथ मिलकर एक बैंक्वेट हॉल बुक किया था। इस दौरान ही उन्होंने एक्ट्रेस को एक पांच कैरेट की हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा की रिंग की कीमत लगभग 3 करोड़ के आसपास थी।

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे लवेबल कपल्स में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी ज्वेलरी को लेकर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी के वक्त उनके हाथ की इंगेजमेंट रिंग ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई के वक्त निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को जो अंगूठी पहनाई थी, उसकी कीमत लगभग 2 लाख डॉलर थी। प्रियंका ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सगाई की रिंग उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। ये कपल इटली में शादी के बंधन में बंधा था। दीपिका पादुकोण की शादी के वक्त उनकी चुनरी के अलावा कोई चीज सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थी, तो वह थी उनकी सगाई की अंगूठी। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को जो सगाई की रिंग पहनाई थी वह एक सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग थी, जिसकी कीमत डेढ़ से दो करोड़ के बीच में थी।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वेडिंग भी सीक्रेट थी। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। पीच रंग के लहंगे में अनुष्का शर्मा बला की खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उनकी सगाई की अंगूठी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि विराट ने अनुष्का को सगाई के वक्त अनुष्का को जो सगाई की रिंग पहनाई है, उसकी कीमत 1 करोड़ के आसपास है।

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 में बड़ी ही सादगी के साथ और करीबियों की मौजूदगी में रणबीर कपूर के फ्लैट वास्तु अपार्टमेंट में ही शादी की थी। जब एक्ट्रेस बाहर मीडिया कैमरा के लिए पोज करती नजर आईं, तो उनकी इंगेजमेंट रिंग ने हर किसी का ध्यान खींचा।

    रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी रणबीर कपूर के लकी नंबर 8 से कस्टमाइज थी। रिपोर्टस की मानें तो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्ट्रेस की रिंग की कीमत तीन करोड़ के आसपास थी।

    कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कियारा आडवाणी ने अपनी सगाई में ओवल शेप डायमंड रिंग पहनी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी डायमंड रिंग की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए थी।