यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jee Le Zara में प्रियंका चोपड़ा की जगह लेने से अनुष्का शर्मा ने किया इनकार, जानें क्या है वजह
Jee Le Zara Cast जी ले जरा (Jee le Zara) से प्रियंका चोपड़ा जोनस को लेकर खबर है कि उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- जी ले जरा में नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा जोनस
- प्रियंका के बाद अनुष्का शर्मा का नाम आया सामने
- अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म को कहा बाय-बाय
नई दिल्ली, जेएनएन। Jee Le Zara Cast: पिछले कुछ दिनों से फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' (Jee le Zara) चर्चा में है। एक्टर ने साल 2021 में इस मूवी का एलान किया था, जिसमें कटरीना कैफ (Katrina Kaif), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) को कास्ट किया गया था।
हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म छोड़ दी है । वहीं इसके बाद चर्चा रही कि मेकर्स ने प्रियंका की जगह अनुष्का शर्मा से संपर्क करने जा रहे हैं, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि अब ऐसा नहीं हो रहा है। अब कहा जा रहा है कि अनुष्का ने इसके लिए मना कर दिया ।
जी ले जरा को अनुष्का ने ठुकराया
'बॉलीवुड हंगामा' के मुताबिक, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने तारीख मैच न होते हुए इस फिल्म को मना कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि अनुष्का इस सेल्फ-डिस्कवरी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड थीं, लेकिन मेकर्स जो तारीखें मांग रहे थे, उसके लिए अनुष्का पहले से ही बिजी है और टीम ऐसी तारीखें चाहती थी जो आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ मैच हों।
कहा जा रहा है कि कास्टिंग की समस्या के चलते फरहान ने फिल्म को फिलहाल रोक दिया है। अब वह आमिर खान के साथ अपने एक्टिंग असाइनमेंट पर ध्यान दे रहे हैं। वो फिल्म एक स्पैनिश स्पोर्ट्स कॉमेडी की रीमेक है। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' में नजर आएंगे।
अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो जल्द 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
