Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi का पहला बयान आया सामने, कहा- 'अभी बस यह बंद...'

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 10:10 AM (IST)

    शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत से सबसे बड़ा सदमा उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) और परिवार को लगा है। अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अब बीवी की मौत के बाद पराग त्यागी ने पहली बार इस बारे में बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

    Hero Image
    पराग त्यागी ने बीवी के निघन पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस के निधन की खबर ने न केवल इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस को भी बड़ा झटका दिया है। कहा जा रहा है कि 27 जून की रात को उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीती शाम को शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम के बाद मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। एक्ट्रेस के निधन से उनकी मां एकदम टूट गईं। वह बेसुध हालत में दिखाई दीं। पिता और परिवारवालों का भी बुरा हाल था, खासकर उनके पति पराग त्यागी का।

    शेफाली के जाने से टूटे पराग त्यागी

    पराग त्यागी अपनी बीवी शेफाली पर जान छिड़कते थे। ऐसे में उनके जाने से वह अंदर से एकदम टूट गए हैं। उन्होंने अपनी बीवी को आखिरी बार माथे पर किस किया और उनके बालों को सहलाया। एक अन्य वीडियो में वह फूट-फूटकर रोते हुए भी दिखे।

    यह भी पढ़ें- IT इंजीनियर थीं 'कांटा लगा गर्ल', पहली सैलरी थी सिर्फ इतनी, Shefali Jariwala के बारे में ये बातें जानते हैं आप?

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

    बीवी के निधन पर पहली बार बोले पराग त्यागी

    शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पहली बार पराग त्यागी ने चुप्पी तोड़ी है। बीवी के अंतिम संस्कार के बाद जब अभिनेता घर जा रहे थे, तब मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिएगा आप लोग। वो जहां भी रहे खुश रहे। शांति से रहे बस, ये बस प्रार्थना कीजिएगा प्लीज। प्लीज अभी बस यह बंद कर दीजिए।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

    शेफाली जरीवाला फेमस एक्ट्रेस थीं जो मुझसे शादी करोगी मूवी और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी थीं। उन्हें 'कांटा लगा' सॉन्ग से फेम मिला था और वह 'कभी आर कभी पार' में भी काम कर चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 13 में शेफाली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारकर लाइमलाइट चुराई थी। वहीं बात करें पराग त्यागी की तो वह टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें पवित्र रिश्ता से फेम मिला और वह ब्रह्मराक्षस में भी काम कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत का असली कारण चल गया पता, दोस्त ने बताया- क्या हुआ था कल रात?