IT इंजीनियर थीं 'कांटा लगा गर्ल', पहली सैलरी थी सिर्फ इतनी, Shefali Jariwala के बारे में ये बातें जानते हैं आप?
Shefali Jariwala Unknown Facts कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून की रात को उनका निधन हो गया था और बीते दिन उनका अंतिम संस्कार हुआ। शेफाली पिछले दो दशक से इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। चलिए आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कांटा लगा गर्ल उर्फ शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का 27 जून की रात को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की जान कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बीते दिन शेफाली को उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi), परिवार और करीबी दोस्तों ने नम आंखों से आखिरी विदाई दी।
शेफाली जरीवाला ने पिछले दो दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड से साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री तक में काम किया है। इसके अलावा कई और बातें हैं जो शायद ही आप शेफाली के बारे में जानते हैं। तो चलिए हम आपको उनसे जुड़े फैक्ट्स के बारे में बताते हैं।
इंजीनियर थीं शेफाली जरीवाला
15 दिसंबर 1982 को अहमदाबादा में जन्मीं शेफाली ग्लैमर वर्ल्ड में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इन्फोर्मेशन टैक्नोलॉजी (IT) से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र से मिर्गी का दौरा पड़ता है, जिसकी वजह से वह कांटा लगा सॉन्ग के बाद ज्यादा काम नहीं कर पाईं। 15 साल तक यह बीमारी उन्हें परेशान करती रही जिससे उनका आत्मविश्वास भी कम हो गया था।
Photo Credit - Instagram
पिता के खिलाफ किया था म्यूजिक वीडियो
शेफाली जरीवाला को म्यूजिक वीडियो कांटा लगा (Kaanta Laga Song) के लिए जाना जाता है। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। मगर क्या आपको पता है कि इस म्यूजिक वीडियो को करने के लिए एक्ट्रेस को खूब पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल, जब वह कॉलेज में थीं, तभी उन्हें कांटा लगा सॉन्ग का ऑफर मिला था। उनके पिता इसके सख्त खिलाफ थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उन्हें मना लिया था। एक इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि 2002 में रिलीज हुए कांटा लगा सॉन्ग के लिए उन्हें सिर्फ 7 हजार रुपये फीस मिली थी।
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की कार्डियक अरेस्ट से नहीं गई जान? मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, घर पहुुंची फोरेंसिक टीम
Photo Credit - Instagram
अक्षय-सलमान संग भी किया काम
कांटा लगा के बाद शेफाली को इतनी लोकप्रियता मिली कि वह सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी नजर आईं। उनका कैमियो रोल भी दर्शकों को भा गया था। उन्होंने साउथ मूवी हुडुगरू में भी काम किया। उनका म्यूजिक वीडियो कभी आर कभी पार भी कांटा लगा की तरह ही वायरल हुआ था। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के अलावा वह बिग बॉस सीजन 13 समेत कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
बिजनेसवुमन थीं शेफाली जरीवाला
टीवी शोज, इवेंट्स और एड्स करने के अलावा शेफाली जरीवाला अपनी बहन के साथ बिजनेस भी करती थीं। 2016 में उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर एक प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कोचिंग कंपनी WYN शुरू की थी।
शेफाली जरीवाला की हुई थी दो शादी
शेफाली जरीवाला मीट ब्रदर्स के हरमीत सिंह के साथ साल 2004 में पहली शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा नहीं चल पाई। एक्ट्रेस ने हरमीत के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया था और यहां तक कि उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाया था। साल 2009 में कपल का तलाक हो गया था। साल 2014 में शेफाली ने पवित्र रिश्ता फेम एक्टर पराग त्यागी से दूसरी शादी की थी। दोनों का कोई बच्चा नहीं था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि वह एक बेबी को गोद लेना चाहती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।