विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mika Singh ने Jacqueline Fernandez की फोटो पर किया था ऐसा कमेंट, बाद में करना पड़ा डिलीट

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 01 Oct 2023 03:22 PM (IST)

Mika Singh Tweet on Jacqueline Fernandez जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पिछले कुछ सालों से ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में ...और पढ़ें

Mika Singh, Jacqueline Fernandez, Jean Claude Van Damme
Mika Singh, Jacqueline Fernandez, Jean Claude Van Damme

HighLights

  1. जैकलीन फर्नांडिस ने जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ शेयर की फोटो
  2. सिंगर मीका सिंह ने फोटो पर कर दिया था ऐसा कमेंट
  3. बाद में सिंगर ने डिलीट किया अपना पोस्ट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mika Singh Tweet on Jacqueline Fernandez:  बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पिछले कुछ सालों से ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में काफी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का ये मामला अब सिंगर मीका ने फिर से ताजा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- जैकलीन का सपना पूरा करने को ठग सुकेश बनवा रहा वेटनरी हॉस्पिटल, जर्मनी से मंगाए जाएंगे उपकरण

मीका सिंह ने किया था ऐसा कमेंट

हुआ यूं कि जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम (Jean-Claude Van Damme) के साथ दो दिन पहले एक तस्वीर साझा की। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, लेजेंड वैन डैम के साथ कोलैबोरेशन के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

अब इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस से लेकर सेलेब्स समेत कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस बीच मीका ने भी कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को ताना मारा, हालांकि कुछ ही देर बाद सिंगर ने अपना कमेंट डिलीट भी कर दिया। मीका सिंह ने लिखा था, बहुत खूबसूरत लग रही हो, यह सुकेश से बेहतर है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुकेश संग जैकलीन का रिश्ता

जैकलीन का नाम करीब दो साल पहले ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ सामने आया। कहा गया कि वह सुकेश को डेट कर रही थी।  हालांकि, उन्होंने ऐसी अफवाहों से साफ इनकार किया है। इतना ही नहीं सुकेश ने उन्हें कई महंगे-महंगे तोहफे भी दिए, जिनकी कीमत करोड़ों में रही। बता दें, सुकेश 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ हो चुकी है। जैकलीन और सुकेश की सोशल मीडिया पर कुछ पर्सनल तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो,  जैकलीन फर्नांडीज जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। ये मूवी साल 2024 में  क्रिसमस पर रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें- वेनिस फिल्म फेस्टिवल में Jacqueline Fernandez ने बिखेरा हुस्न का जलवा, गॉर्जियस लुक में वायरल हुईं ये तस्वीरें