यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jacqueline Fernandez Pics: न्यूयॉर्क में जैकलीन फर्नांडिस ने लहराया तिरंगा, इस प्रोग्राम से जुड़ीं एक्ट्रेस
Jacqueline Fernandez In New York हाउसफुल फ्रैंचाइजी से लोगों को एंटरटेन करने वालीं जैकलीन फर्नांडिस वो अदाकारा हैं जो अक्सर ...और पढ़ें

HighLights
- जैकलीन फर्नांडिस पहुंची न्यूयॉर्क
- तिरंगा लहराकर बढ़ाया देश का मान
- इन फिल्मों में दिखेंगी एक्ट्रेस
नई दिल्ली जेएनएन: Jacqueline Fernandez New York Pics: निर्देशक सुजोय घोष की फिल्म 'अलादीन' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं जैकलीन फर्नांडिस किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। बीते समय से एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं।
इस बीच अब जैकलीन न्यूयॉर्क पहुंची हैं और वहां उन्होंने भारत दिवस परेड में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने तिरंगा लहराते हुए एक से बढ़कर एक तस्वीर को शेयर किया है।
न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड का हिस्सा बनीं जैकलीन फर्नांडिस
मंगलवार को जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि जैकलीन रेड कलर साड़ी में न्यूयॉर्क की सड़कों पर पोज देती नजर आ रही हैं। अदाकारा की ये फोटो न्यूयॉर्क में मनाए गए 41वें भारत दिवस परेड के दौरान की हैं।
स्लाइड को आगे बढ़ाने पर देखा जा सकता है कि वह हाथों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराती हुईं नजर आ रही है। अन्य फोटो में एक्ट्रेस वहां मौजूद फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के सदस्य और अन्य लोगों के साथ नजर आ रही हैं। इस खास कार्यक्रम में जैकलीन बतौर गेस्ट शामिल हुईं हैं।
इन फोटो के कैप्शन में जैकलीन ने लिखा है कि- ''मुझे न्यूयॉर्क में 41वें भारत दिवस परेड का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद, यह सच में एक अभिभूत कर देने वाले क्षण था।'' सोशल मीडिया पर जैकलीन की ये लेटेस्ट फोटो काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
इन फिल्मों में दिखेंगी जैकलीन फर्नांडिस
बतौर लीड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'राम सेतु' में देखा गया था। ये फिल्म पिछले साल दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
ऐसे में अब हर कोई एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मालूम हो कि जैकलीन फर्नांडिस कि अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सोनू सूद की 'फतेह' और अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' शामिल है।
