विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में Jacqueline Fernandez ने बिखेरा हुस्न का जलवा, गॉर्जियस लुक में वायरल हुईं ये तस्वीरें

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 01 Sep 2023 05:16 PM (IST)

Jacqueline Fernandez Pics बी टाउन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनती ...और पढ़ें

जैकलीन की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने (Photo Credit-Jagran)
जैकलीन की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. सामने आईं जैकलीन फर्नांडिस की ये फोटो
  2. वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची जैकलीन
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं एक्ट्रेस की ये फोटो

नई दिल्ली जेएनएन: Jacqueline Fernandez In Venice Film Festival: मौजूदा समय में जैकलीन फर्नांडिस ने 80वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। इस दौरान जैकलीन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं,

जिनमें वह अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। आलम ये है कि अब 'फतेह' (Fateh) फिल्म एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से वायरल होना शुरू हो गई हैं।

सामने आईं जैकलीन फर्नांडिस की लेटेस्ट तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कमाल की अदाकारा के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का नाम जरूर शामिल होगा। आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर जैकलीन का नाम लाइमलाइट का हिस्सा बनता रहता है।

अब जब 'किक' (Kick) मूवी एक्ट्रेस ने वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की तो उस पर चर्चा तो होनी बनती है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को जैकलीन फर्नांडिस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जोकि हॉलीवुड फिल्म फरारी के रेड कार्पेट के दौरान की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

इन फोटो में जैकलीन अपने ग्लैमरस लुक का जलवा बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं। ऑफ व्हाइट कलर की शानदार आउटफिट में एक्ट्रेस अपने कातिलाना हुस्न से हर किसी को दीवाना बना रही हैं। जैकलीन फर्नांडिस की ये तस्वीरें इतना ज्यादा खूबसूरत हैं, जिन पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

वायरल हुईं जैकलीन की ये फोटो

सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस की ये लेटेस्ट तस्वीरें फैंस की फेवरेट बन गई हैं। जिसके चलते वे अभिनेत्री की इन फोटो पर खुद को कमेंट और लाइक करने से नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि जैकलीन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गौर करें जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की ओर तो आने वाले समय में वह सोनू सूद के साथ फिल्म 'फतेह' (Fateh) में नजर आएंगी। इतना ही नहीं अक्षय कुमार की वेलकम 3 (Welcome 3) को लेकर भी जैकलीन के नाम पर चर्चा चल रही है।