विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकलीन का सपना पूरा करने को ठग सुकेश बनवा रहा वेटनरी हॉस्पिटल, जर्मनी से मंगाए जाएंगे उपकरण

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 03 Sep 2023 11:02 PM (IST)

ठगी के मामले में जेल में बंद आरोपित सुकेश चंद्रशेखर ने बालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडि को लिखे पत्र में बड़ा ...और पढ़ें

जैकलीन फर्नांडि का सपना पूरा करने को ठग सुकेश बनवा रहा वेटनरी हॉस्पिटल
जैकलीन फर्नांडि का सपना पूरा करने को ठग सुकेश बनवा रहा वेटनरी हॉस्पिटल

HighLights

  1. 25 करोड़ रुपये है बजट
  2. सफेद और गुलाबी होगा कलर

नई दिल्ली, आईएएनएस। ठगी के मामले में जेल में बंद आरोपित सुकेश चंद्रशेखर ने बालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को लिखे पत्र में दावा किया है कि वह बेंगलुरु में कुत्ते, बिल्लियों और घोड़ों के लिए एक विश्व स्तरीय सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण करा रहा है। यह अस्पताल 25 हजार वर्ग फुट में फैला है और इसका बजट 25 करोड़ रुपये है।

एशिया में अपनी तरह का एक अस्पताल होगा

सुकेश ने पत्र में कहा कि वह यह सुविधा जैकलीन फर्नांडिज के लिए बना रहा है। जानवरों के लिए कुछ करने के जैकलीन के सपने को पूरा करने के लिए ऐसा कर रहा है। पत्र में सुकेश ने जैक्लिन से कहा कि यह अस्पताल जानवरों के प्रति आपके प्यार का अहसास होगा। जैसी आपने कल्पना की थी, यह पूरे एशिया में अपनी तरह का एक अस्पताल होगा।

अगले साल 11 अगस्त को चालू करने का लक्ष्य

इसका निर्माण कार्य 11 सितंबर को शुरू हो जाएगा। पत्र में दावा किया गया है कि जैकलीन के जन्मदिन पर अगले साल 11 अगस्त को अस्पताल को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। सुकेश ने पत्र में बताया है कि उन्होंने अस्पताल के निर्माण के लिए दक्षिण भारत की शीर्ष कंपनी और यूएई की एक अन्य कंपनी से अनुबंध किया है। अस्पताल का कलर थीम सफेद और गुलाबी होगा।

इसके लिए सभी उपकरण जर्मनी से आयात किए जा रहे हैं। इसमें देश के बेहतरीन पशुचिकित्सक नियुक्त होंगे। सभी उपचार और सर्जरी निश्शुल्क प्रदान की जाएंगी। सुकेश ने पत्र में फिल्म जवान का गाना ‘चलेया...’ बनाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान और अनिरुद्ध का आभार व्यक्त किया।