Entertainment Top News 5th July: सना खान बनीं मां, वरुण - जाह्नवी की 'बवाल' का टीजर हुआ आउट, टॉप 5 न्यूज
Entertainment Top News 5th July मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व अभिनेत्री सना खान ने अपनी खुशियां फैंस के साथ शेयर करते हुए अपने बेबी ब्वॉय के जन्म की जानकारी दी जिसके बाद सोशल मीडिया फैंस ने उन्हें बधाई दी। इसके अलावा वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म बवाल का टीजर रिलीज हुआ। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 5th July: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में आए दिन हलचल देखने को मिलती है। 5 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आईं पूर्व अभिनेत्री सना खान हाल ही में मां बनीं। उन्होंने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया।
इसके अलावा वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ओटीटी रिलीज आगामी फिल्म 'बवाल' का टीजर फाइनली ऑडियंस के सामने आ चुका है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ भरपूर सस्पेंस भी देखने को मिल रहा है। मनोरंजन जगत में सुबह से और क्या कुछ खास रहा है, चलिए बिना देरी किये देखते हैं आज की टॉप 5 न्यूज।
सना खान-अनस सैयद ने किया बेबी का स्वागत
सना खान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा में थीं। अब हाल ही में पूर्व अभिनेत्री ने पति अनस सैयद के साथ शादी के ढाई साल बाद बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। अपने बेटे के जन्म की जानकारी खुद सना सैयद ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर कर की। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....
बवाल का टीजर हुआ आउट
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म बवाल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसने फिल्म की कहानी की कुछ परतें खोल दी है, जो एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाली है। बवाल का टीजर उम्मीद से ज्यादा बेहतर लग रहा है। टीजर में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लव स्टोरी दिखाई गई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
Google India ने दी रणवीर सिंह को चुनौती
रणवीर सिंह का 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में गूगल पर बोला गया डायलॉग इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। करण जौहर की फिल्म के इस डायलॉग पर अब गूगल इंडिया ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और रणवीर सिंह को चुनौती दी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
पति से अलग हुईं रामचरण की बहन
राम चरण की कजिन सिस्टर और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने हाल ही में अपने पति से अलग होने की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
चार साल बाद विद्या बालन की पर्दे पर वापसी
2020 में कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते देश में ओटीटी का खूब प्रसार हुआ। ऐसे कलाकारों में विद्या बालन भी शामिल हैं, जिनकी 2019 के बाद कोई फिल्म सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज नहीं हुई, पर अब चार साल बाद विद्या सिल्वर स्क्रीन पर चमकने के लिए तैयार हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।