Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 5 June: गूफी पेंटल पंचतत्व में विलीन, सारा के साथ धक्का-मुक्की पर भड़के इब्राहिम

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 06:55 PM (IST)

    Entertainment Top News 5 June मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है। जहां इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर गूफी पेंटल उर्फ महाभारत के शकुनि मामा के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया तो वही सारा के भाई इब्राहिम पैपराजी पर भड़क गए।

    Hero Image
    Entertainment Top News 5 June Gufi Paintal Funeral to Sara Ali Khan Brother Ibrahim Loses Temper/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 5 June: मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां महाभारत फेम एक्टर गूफी पेंटल ने 5 जून 2023 को अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद मुंबई के ओशिवारा स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके दोस्तों ने नम आंखों से एक्टर को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा सारा अली खान के साथ धक्का-मुक्की करने पर उनके भाई इब्राहिम पैपराजी पर बुरी तरह से भड़क गए। मनोरंजन जगत में और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

    पंचतत्व में विलीन हुए गूफी पेंटल

    गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद मुंबई में एक्टर के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार किया। एक्टर का पार्थिव शरीर मुंबई के ओशिवारा स्थित श्मशान घाट पहुंचा है। जहां एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    सारा को धक्का देने पर भड़के इब्राहिम

    सारा अली खान हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई के एक थिएटर में 'जरा हटके जरा बचके' देखने के लिए पहुंचीं थीं। थिएटर के बाहर फोटो लेने की होड़ में पैपराजी की भीड़ देखकर इब्राहिम कुछ परेशान हो गए। वो साइड से जगह बनाकर निकलने की कोशिश करने लगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    Pine Con पहुंची क्वीर फिल्म फेस्टिवल

    फिल्म 'पाइन कोन' का प्रदर्शन दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। यह फिल्म 07 जून को मुंबई इंटरनेशनल क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन के दिन दिखाई जाएगी। तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर सुर्खियां बटोरने वालीं सुरभि तिवारी का अभिनय भी देखने को मिलेगा। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    द नाइट मैनेजर 2 ट्रेलर रिलीज

    'द नाइट मैनेजर' के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है। इस सीजन में शैली और शान के बीच की तकरार और भी ज्यादा इंटेंस होने वाली है, क्योंकि इस बार शान, शैली उर्फ अनिल कपूर को बर्बाद करने के लिए खुद ही रावण की लंका में घुस गए हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    'शकुनि' के निधन से शोक में महाभारत की टीम

    78 साल की उम्र में दिल और किडनी संबंधी बीमारी की वजह से 5 जून को एक्टर का निधन हो गया। उनके निधन के बाद अब मुकेश खन्ना सहित महाभारत के एक्टर्स ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    comedy show banner