Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gufi Paintal: 'शकुनि' के निधन से शोक में 'महाभारत' की टीम, 'अर्जुन-कृष्ण' और 'भीष्म पितामह' ने दी श्रद्धांजलि

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 06:23 PM (IST)

    Gufi Paintal Dies महाभारत में शकुनि मामा बनकर फैंस का दिल जीतने वाले गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद महाभारत में भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना अर्जुन और कृष्ण का किरदार निभा चुके एक्टर्स ने बधाई दी।

    Hero Image
    Gufi Paintal Dies Mahabharat Co stars Mukesh Khanna Nitish Bharadwaj Firoz Khan Pay Tribute/Instagram/Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gufi Paintal Death: महाभारत के 'शकुनि मामा' उर्फ गूफी पेंटल का जाना बॉलीवुड और टीवी सितारों की आंखें नम कर गया। सोशल मीडिया पर सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 78 साल की उम्र में दिल और किडनी संबंधी बीमारी की वजह से 5 जून को एक्टर का निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि गूफी पेंटल ने वैसे तो अपने करियर में काफी काम किया है, लेकिन उन्हें लोकप्रियता बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली थी। इस शो में उन्होंने एक्टर के तौर पर तो काम किया ही था, लेकिन शो में अर्जुन, कृष्ण और भीष्म पितामह जैसे पॉपुलर किरदारों की कास्टिंग भी उन्होंने ही की थी।

    उनके निधन के बाद अब मुकेश खन्ना सहित महाभारत के एक्टर्स ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मुकेश खन्ना ने बताया गूफी पेंटल से क्या थी लास्ट बातचीत

    मुकेश खन्ना ने गूफी पेंटल के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह एक हफ्ते से उनके बेटे के साथ संपर्क में थे। वह अस्पताल में थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। वह सेमी कोमा में थे, लेकिन कल उन्हें हल्का सा होश आया था, जिसे देखकर डॉक्टर ने कहा कि ये चमत्कार है, लेकिन उनकी कंडीशन खराब है, क्योंकि उनकी किडनी खराब हो गई है।

    एक्टर ने गूफी पेंटल संग अपनी लास्ट बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि जब उन्होंने उनसे उनकी हेल्थ को पूछा तो गूफी ने बताया कि वह ठीक नहीं हैं। मुकेश खन्ना ने ये भी बताया कि महाभारत के एक ऐसे एक्टर थे, जिनसे शो की पूरी टीम अटैच थी। आपको बता दें कि महाभारत के बाद गूफी पेंटल ने मुकेश खन्ना के साथ शक्तिमान में काम किया था।

    गूफी पेंटल ने हमेशा मेरे काम की सराहना की-नितीश भारद्वाज

    महभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल ने कहा, "गूफी वह पहले शख्स थे, जिन्होंने मेरे लिए बातचीत की, क्योंकि वह बीआर चोपड़ा के लिए काम करते थे। वहीं से हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। वहां से गूफी जी गूफीनो बन गए थे।

    ऑनस्क्रीन तो शकुनि-कृष्ण जी से नफरत करते थे, लेकिन गूफी जी ने हमेशा मेरे काम की सराहना की और बतौर मेरे काम के प्रति हमेशा अपना आदर दिखाया है। मैंने आज मेरे बेहद ही करीब दोस्त और कलिग को खोया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

    वह मेरे पिता की तरह थे-फिरोज खान

    बीआर चोपड़ा की महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने कहा, "गूफी महाभारत का एक बेहद ही अहम हिस्सा थे। वह महाभारत के सभी ऑडिशन लेते थे और उन्हें जाकर चोपड़ा साहब को दिखाते थे। मेरी उनके साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।

    वह मेरे लिए एक दोस्त और गाइड थे। हम शोज के लिए साथ जाया करते थे। वह हमेशा अपने समय के पक्के रहे हैं। वह मेरे पिता की तरह थे। मैंने आज एक बेहद ही करीब दोस्त को खो दिया"।