Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gufi Paintal Death: पंचतत्व में विलीन हुए 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 05:46 PM (IST)

    Gufi Paintal Death गूफी पेंटल का सोमवार 5 जून की सुबह निधन हो गया। मुंबई में एक्टर के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार किया। गूफी पेंटल के इस तरह जाने से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Hero Image
    Gufi Paintal, Gufi Paintal funeral Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Gufi Paintal Death: टीवी के मशहूर एक्टर गूफी पेंटल का सोमवार 5 जून की सुबह निधन हो गया। एक्टर पिछले काफी समय से बीमार थे। तीन दिन पहले एक्टर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया। वहीं अब मुंबई में एक्टर के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचतत्व में विलीन हुए गूफी पेंटल

    विरल भयानी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्टर का पार्थिव शरीर मुंबई के ओशिवारा स्थित श्मशान घाट पहुंचा है। जहां एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार वाले और कई इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी नजर आए। गूफी पेंटल के इस तरह जाने से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    हार्ट फेल होने के कारण हुआ निधन- हितेन

    एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी सोशल मीडिया पर की थी। इसके अलावा हितेन ने एक इंटरव्यू में बताया, गूफी पेंटल पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और आईसीयू में रहे। वहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। हालांकि गूफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर से उनकी मौत हो गई।

    फिल्म और टीवी शोज में किया था काम

    गूफी पेंटल के करियर की बात करें तो उन्होंने 'महाभारत' के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी किरदार निभाये, जिनमें 'रफूचक्कर', 'दिल्लगी', 'देस परदेस', 'मैदान-ए-जंग', 'दावा', 'द रिवेंज: गीता मेरा नाम' शामिल हैं। गूफी ने 1975 में 'रफूचक्कर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

    'शकुनि मामा' के रोल से मिली थी पहचान

    गूफी को 'शकुनि मामा' से घर-घर में पहचान मिली थी। सालों पहले गूफी पेंटल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "80 के दशक के अंत में जब महाभारत टेलीकास्ट हो रहा था, तब उन्हें फैंस के हजारों खत मिलते थे। इस दौरान उन्हें एक चिट्ठी ऐसी भी मिली, जिसमे प्यार की जगह उन्हें नफरत मिली थी। एक सज्जन व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी थी, जिसमे लिखा था बुरे काम करना बंद कर दूं नहीं तो वो  टांगे तोड़ देगा!

    comedy show banner