Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 3rd March: नवाजुद्दीन पर पत्नी-बच्चों को बेघर करने का आरोप, बाहुबली 2 से आगे निकली पठान

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 06:10 PM (IST)

    Entertainment Top News 3rd March एंटरटेनमेंट जगत में शुक्रवार को काफी हलचल देखने को मिली। एक तरफ जहां श्रद्धा कपूर के पिता ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी तो वहीं दूसरी तरफ नवाजुद्दीन की पत्नी ने उनपर आरोप लगाया। यहां पर पढ़ें टॉप 5 खबरें।

    Hero Image
    Entertainment Top News 3rd March/Instagram/Shraddha kapoor/ Nawazuddin Siddiqui/ Ptahaan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 3 March: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक्टर पर उन्हें और उनके बच्चों को घर से निकालने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा पठान ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में मात दे दी है। एंटरटेनमेंट जगत में और क्या कुछ खास रहा, चलिए बिना देरी किये फटाफट एक नजर डालते हैं।

    नवाजुद्दीन पर पत्नी-बच्चों को बेघर करने का आरोप

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां उनके भाई ने उन्हें उनकी बीमार मां से नहीं मिलने दिया, तो वहीं अब उनकी पत्नी आलिया ने एक वीडियोस शेयर किया, जिसमें नवाजुद्दीन की बेटी फफक-फफक कर रो रही हैं। अब इस वीडियो पर नवाजुद्दीन का बयान सामने आया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    पठान ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

    पठान अब हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म की इस उपलब्धि का जश्न सोशल मीडिया में मनाया जा रहा है। शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' छठे शुक्रवार को 'बाहुबली 2' के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....

    श्रद्धा को सरप्राइज देंगे पिता शक्ति कपूर

    श्रद्धा शुक्रवार को एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन भी मना रही हैं। वह जल्द फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ फैंस को इंप्रेस करने वाली हैं। एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन पर फैंस की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस को उनके परिवार ने भी इस खास दिन पर विश किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    भोजपुरी सिनेमा अवॉर्ड्स 2023

    स्क्रीन एंड स्टेज सिनेमा अवार्ड 2023 में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जलवा दिखा। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए मशहूर खेसारी को बेस्ट एक्टर और सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया है। इस शो में भोजपुरी फिल्म का भी जलवा रहा। जिसके लिए खेसारी लाल यादव को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान भी मिला है।इसके अलावा भी कई सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    विवेक अग्निहोत्री ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

    ऑस्कर अवॉर्ड 2023 का जल्द आगाज होने वाला है। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अवॉर्ड जीतने के लिए मुकाबला कर रही है। अकादमी ने हाल ही में ऑस्कर 2023 के प्रेजेंटर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 3 March: शाह रुख खान के मन्नत में घुसे दो अजनबी, दीपिका करेंगी Oscar 2023 प्रेजेंट...

    यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 2 March: बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी की एंट्री, दलजीत की शादी की तारीख आई सामने