Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivek Agnihotri ने दीपिका पादुकोण के ऑस्कर प्रेजेंटर बनने पर की तारीफ, लोग बोले- कल तक तो अर्बन नक्सल थी अब...

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 05:36 PM (IST)

    Vivek Agnihotri Reacts To Deepika Padukone Presenting at Oscars 2023 आरआरआर के बाद दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर 2023 का हिस्सा बन गई हैं। एक्ट्रेस इवेंट को प्रेजेंट करते हुए नजर आएंगी। अब विवेक अग्निहोत्री ने एक्ट्रेस को लेकर ट्वीट शेयर किया है।

    Hero Image
    Vivek Agnihotri Reacts To Deepika Padukone Presenting at Oscars 2023, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri Reacts To Deepika Padukone Presenting at Oscars 2023: ऑस्कर 2023 इस बार भारत के लिए बेहद खास है। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अवॉर्ड जीतने के लिए मुकाबला कर रही है। जिसे लेकर देशवासियों की निगाहें 95वें ऑस्कर अवॉर्ड पर बराबर टिकीं हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Oscar 2023 में नाटू-नाटू का इन चार गानों से है मुकाबला, रिहाना-लेडी गागा को 'गोल्डन ग्लोब' में चटा चुकी है धूल

    विवेक अग्निहोत्री ने की दीपिका की तारीफ

    ऑस्कर 2023 को लेकर शुक्रवार को एक और बड़ी खबर आई। जिसने भारतीयों को एक बार फिर गर्व महसूस करने का मौका दिया। अकादमी ने ऑस्कर 2023 के प्रेजेंटर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। ऑस्कर में एक्ट्रेस की एंट्री पर विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्ट किया है। अब तक कई बार दीपिका की निंदा कर चुके विवेक ने इस बार उनकी तारीफ की।

    विवेक ने कहा अच्छे दिन आ गए

    विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "द कश्मीर फाइल्स के साथ अमेरिका में यात्रा करने और उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के दौरान मैंने कहा था कि हर कोई भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है। भारत अब दुनिया का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और बढ़ता हुआ बाजार है। ये साल भारतीय सिनेमा का साल है। अच्छे दिन।"

    यह भी पढ़ें- Oscar 2023: इन पांच भारतीयों ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम किया रोशन, अब RRR पर टिकीं निगाहें

    विवेक को बताया ढोंगी

    विवेक के इस ट्वीट ने कुछ लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि वो अब तक कई मौकों पर दीपिका की निंदा कर चुके हैं और उन्हें अर्बन नक्सल बता चुके हैं। विवेक के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "कल तक आपके लिए वो अर्बन नक्सल थी। आज आपको उनके ऊपर गर्व हो रहा है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "ढोंग करने की भी सीमा होती है सर।" 

    ये स्टार्स करेंगे ऑस्कर 2023 प्रेजेंट

    ऑस्कर 2023 के प्रेजेंटर की लिस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ ड्वेन जॉनसन, एमिली ब्लंट, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, ट्रॉय कोत्सुर, ग्लेन क्लोज, जेनिफर कॉनेली, मेलिसा मैक्कार्थी, जो सलदाना, डॉनी येन, जोनाथन मेजर्स और क्वेस्टलव का नाम भी शामिल है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा।