विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Kapoor Birthday: श्रद्धा के लिए शक्ति कपूर ने प्लान किया खास बर्थडे गिफ्ट, बेटी पर यूं लुटाया प्यार

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 03 Mar 2023 04:01 PM (IST)

Shakti Kapoor And Siddhant Kapoor Wishes Shraddha Kapoor On Her Birthday श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर ...और पढ़ें

Shakti Kapoor And Siddhant Kapoor Wishes Shraddha Kapoor On Her Birthday, Instagram
Shakti Kapoor And Siddhant Kapoor Wishes Shraddha Kapoor On Her Birthday, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shakti Kapoor And Siddhant Kapoor Wishes Shraddha Kapoor On Her Birthday: बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ फैंस को इंप्रेस करने वाली हैं। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस पहले ही चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच अब श्रद्धा शुक्रवार को एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन भी मना रही हैं।

श्रद्धा कपूर का बर्थडे

3 मार्च 1987 को मुंबई में जन्मी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन पर फैंस की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस को उनके परिवार ने भी इस खास दिन पर विश किया है। इनमें सबसे अनोखा अंदाज शक्ति कपूर का है।

शक्ति कपूर ने बेटी को दिया सरप्राइज

शक्ति कपूर ने बेटी को विश करने के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया। एक्टर के इस वीडियो में कई सारे लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इनमें ज्यादातर विदेशी शामिल हैं। शक्ति ने वीडियो में सभी से श्रद्धा को विश करने के लिए कहा। बेटी के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए शक्ति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, पापा।' यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

भाई ने लिखा खूबसूरत पोस्ट

शक्ति कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर को उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई दी। सिद्धांत ने एक्ट्रेस के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनके लिए खूबसूरत नोट लिखा।

सिद्धांत कपूर का बर्थडे विश

सिद्धांत कपूर ने श्रद्धा के विश करते हुए कहा, 'दुनिया की सबसे दयालु बहन, बेस्ट बेटी, बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट भांजी, बेस्ट कजिन, बेस्ट आंटी और हर चीज में बेस्ट...एक रोल मॉडल, सबसे बड़े दिलवाली, सबसे प्यारी इंसान, सबके लिए करने वाली, हमेशा करूणा और दया रखने वाली...इस दुनिया में आने के लिए और ढेर सारा बरसाने के लिए शुक्रिया। मेरी आंखों का तारा आपको जन्मदिन की बधाई हो...आई लव यू।'

View this post on Instagram

A post shared by Siddhanth Kapoor (@siddhanthkapoor)

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रणबीर कपूर हैं। तू झूठी मैं मक्कार होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज हो रही है।