यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Entertainment Top News 3 March: शाह रुख खान के मन्नत में घुसे दो अजनबी, दीपिका करेंगी Oscar 2023 प्रेजेंट...
Entertainment Top News 2 March पठान एक्टर शाह रुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण मुंबई स्थित उनके ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 2 March: ऑस्कर 2023 में राजामौली की आरआरआर पहले ही अवॉर्ड जीतने के लिए मुकाबला कर रही है। अब देश को एक और गर्व का पल मिलने वाला है। दीपिका पादुकोण को ऑस्कर में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। एक्ट्रेस समारोह को प्रेजेंट करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा शाह रुख खान को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। गुरुवार को उनके मुंबई स्थित घर मन्नत में दो अजनबी घुस आए। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
95वें ऑस्कर में दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर आएंगी नजर
12 मार्च को 95वें ऑस्कर पुरस्कार का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर अमेरिका में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। एक तरह जहां इडियन फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को नॉमिनेट किया गया है। वहीं अब भारतीयों के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, 95वें ऑस्कर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शाह रुख खान की सुरक्षा में सेंध, मन्नत में घुसे दो अजनबी
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। गुरुवार को उनके मुंबई स्थित मन्नत अपार्टमेंट में दो अजनबी घुस आए। यह दोनों गुजरात के रहने वाले हैं। इन दो अंजान शख्स को सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ किए जाने पर उन लोगों ने यह बताया कि वह गुजरात के रहने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
'जेठालाल' दिलीप जोशी के घर को 25 बंदूकधारियों ने घेरा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल पर सीरियल में तो रोज ही मुसीबत आती है पर अब हकीकत में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बार में दिलीप जोशी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। उन्हें धमकी मिली कि उनके घर के बाहर 25 लोग बंदूक लिए खड़े हैं। पुलिस फौरन हरकत में आ गई और उन्हें छानबीन शुरू कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं अल्लू अर्जुन!
पैन-इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ हाथ मिलाया है। इस मेगा रिलीज के लिए टी-सीरीज के प्रमुख और निर्माता, भूषण कुमार भी सामने आए हैं। तो इस तरह ये कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जून जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पठान की एक टिकट खरीदने पर एक मिलेगी मुफ्त
शाह रुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 37 दिन गुजार लिए हैं। दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस ऐक्शन थ्रिलर फिल्म की रफ्तार अब धीरे-धीरे धीमी पड़ रही है। इसे पुश देने के लिए पठान के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। दर्शकों को लुभाने के लिए एक खास ऑफर दिया गया है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि पठान के कलेक्शन में और उछाल आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
