विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun: जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं अल्लू अर्जुन! भूषण कुमार के साथ मेगा बजट मूवी का एलान

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 03 Mar 2023 09:52 AM (IST)

Allu Arjun Bollywood Debut पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के अगले प्रोजेक्ट ...और पढ़ें

Allu Arjun is going to enter Bollywood soon teams up with Bhushan Kumar
Allu Arjun is going to enter Bollywood soon teams up with Bhushan Kumar

नई दिल्ली, जेएनएन।Allu Arjun Bollywood Debut: पैन-इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ हाथ मिलाया है। इस मेगा रिलीज के लिए टी-सीरीज के प्रमुख और निर्माता, भूषण कुमार भी सामने आए हैं। तो इस तरह ये कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जून जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

अल्लू अर्जुन जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

हाल ही में, निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, सह-निर्माता शिव चानना और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस ग्रैंड कोलैबरेशन को औपचारिक रूप देने के लिए अल्लू अर्जुन से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग संदीप वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट के रैप-अप के ठीक बाद शुरू होगी। प्रभास-स्टारर स्पिरिट का निर्माण टी-सीरीज कर रही है।

भूषण कुमार संग बड़ी फिल्म का ऐलान

तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अल्लू अर्जुन ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक कैप पहले दिखाई दे रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा नीले रंग का कुर्ता पहने अर्जुन के बाईं ओर खड़े हैं। वंगा के बाईं तरफ भूषण कुमार ब्लैक स्ट्राइप्स वाली टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। तरण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बिग न्यूज...अल्लू अर्जुन टू स्टार इन संदीप रेड्डी वंगा - भूषण कुमार फिल्म.. फिलहाल एनिमल का निर्देशन कर रहे हैं अल्लू अर्जुन का निर्देशन करेंगे...' साथ ही ये ही बताया गया कि फिल्म का अभी कोई टाइटल नहीं रखा गया है।

इसी साल आएगी पुष्पा 2

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि अल्लू अर्जुन, शाह रुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल पता चला कि ऐसा कुछ है ही नहीं। लेकिन अब तो तय हो गया है कि पुष्पा फेम इस एक्टर को आप जल्द ही हिंदी फिल्म में देखने वाले हैं। फिलाहल तो अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म करने में व्यस्त हैं, ये फफिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta: 'जेठालाल' दिलीप जोशी के घर को 25 बंदूकधारियों ने घेरा! नागपुर पुलिस को मिली धमकी के बाद जांच तेज

ये भी पढ़ें: Lock Upp Season 2 Postponed: Shocking! अब मार्च में नहीं आएगा लॉक अप सीजन 2, परेशान एकता कपूर ने लिया ये फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।