Move to Jagran APP

Entertainment Top News 31st March: बेटी मालती संग भारत आईं प्रियंका चोपड़ा, दुनियाभर में दसरा की छप्पर फाड़ कमाई

Entertainment Top News 31st March मनोरंजन जगत में आज काफी हलचल देखने को मिली। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा पहली बार बेटी मालती के साथ इंडिया आईं तो वहीं दूसरी तरफ करण जौहर ने कंगना रनोट पर फिर ताना मारा। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraFri, 31 Mar 2023 06:22 PM (IST)
Entertainment Top News 31st March: बेटी मालती संग भारत आईं प्रियंका चोपड़ा, दुनियाभर में दसरा की छप्पर फाड़ कमाई
Entertainment Top News 31st March Priyanka Chopra Landed in India With Daughter Malti to Dasara Worldwide Collection/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 31st March: सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुईं प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग के लिए पहुंची हैं।

इसके अलावा दसरा ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है, वह इंडिया में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार बिजनेस कर रही है। मनोरंजन जगत में और क्या कुछ खास रहा है, चलिए बिना देरी किये फटाफट एक नजर डालते हैं।

बेटी मालती और पति निक संग भारत आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ भारत आए हैं। अब तक कपल अकेले ही भारत का दौरा करता रहा है, लेकिन शुक्रवार को प्रियंका और निक बेटी के साथ मुंबई पहुंचे। वीडियो में प्रियंका पिंक कलर के आउटफिट में तो निक नेवी ब्लू स्वेटशर्ट में नजर आए। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


वर्ल्डवाइड दसरा की शानदार कमाई

नानी की फिल्म 'दसरा' ने अजय देवगन की फिल्म 'भोला' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक्शन से भरपूर यह फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक सस्पेंस को बनाए रखती है। यही वजह है कि घरेलू बॉक्स पर ठीकठाक ओपनिंग करने के बाद फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा प्रदर्शन कर पाई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


इस महीने में आशिकी-3 की शूटिंग होगी शुरू

कार्तिक आर्यन को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि वह 'आशिकी-3' नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब हाल ही में इस फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये महज एक अफवाह है और एक्टर ये फिल्म कर रहे हैं और दिसम्बर 2023 में वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


कंगना रनोट पर करण जौहर ने मारा ताना

फिल्म इंडस्ट्री में कंगना रनोट और करण जौहर की दुश्मनी जगजाहिर है। एक्ट्रेस अब तक कई बार बॉलीवुड माफिया को लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर चुकी हैं, जिन्हें लेकर खूब कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड गैंग को लेकर तहलका मचा देना वाला खुलासा किया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

सलमान खान का 'बठुकम्मा' गाना हुआ रिलीज

भाईजान की मूवी का लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का एक नया गाना 'बठुकम्मा' रिलीज किया गया है, जो पूरा साउथ स्टाइल में फिल्माया गया है। इस गाने को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी गाया गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...