Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन ने नहीं छोड़ी अनुराग बसु की 'आशिकी-3', इस महीने में करेंगे रोमांटिक फिल्म की शूटिंग

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 03:13 PM (IST)

    Kartik Aaryan Aashiqui 3 कार्तिक आर्यन को लेकर कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि वह आशिकी-3 नहीं कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने इसे महज एक अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कार्तिक अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे।

    Hero Image
    Kartik Aaryan Start Shooting for Aashiqui 3 in December 2023 Directed by Anurag Basu Report/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan Aashiqui 3: महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' एक सफल फ्रेंचाइजी है। 1990 में रिलीज हुई राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर 'आशिकी' जहां बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, तो वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'आशिकी-2' ने भी अपना सफलता का डंका बजाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इन दोनों फिल्मों के बाद जल्द ही मेकर्स 'आशिकी-3' के साथ लौट रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं और इसकी जानकारी खुद 'भूल-भुलैया 2' के एक्टर ने शेयर की थी।

    कुछ दिनों पहले ये खबर कि किन्हीं कारणों के चलते कार्तिक आर्यन अब 'आशिकी-3' का हिस्सा नहीं हैं। अब हालिया रिपोर्ट की माने तो ये महज एक अफवाह है, क्योंकि कार्तिक जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

    इस महीने में शुरू होगी कार्तिक आर्यन की 'आशिकी-3' की शूटिंग

    ई-टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन अभी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। उनके करीबी सूत्रों की मानें तो 'आशिकी-3' का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है। उनका कहना है कि ये एक बड़ा ब्रांड है और बहुत ही बड़ी फ्रेंचाइजी है।

    जिसके कारण ये फिल्म फ्लोर पर जाए, उससे पहले हर चीज पर मेकर्स अच्छी तरह से समय दे रहे हैं। लेकिन कार्तिक फिल्म क्यों छोड़ेंगे? उनकी इस प्रोजेक्ट को लेकर सिर्फ मेकर्स से बात नहीं हुई है, बल्कि उन्होंने ये पब्लिक डोमेन पर भी जानकारी शेयर कर दी है। कार्तिक आर्यन अपनी पहली म्यूजिकल फिल्म की शूटिंग दिसम्बर 2023 में शुरू करेंगे।

    सितंबर में कार्तिक ने मोशन पोस्टर किया था शेयर

    आपको बता दें कि बीते साल 5 सितम्बर को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशिकी 3 मोशन पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें फिल्म के टाइटल के साथ एक गाना लगाया गया था। इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए 'शहजादा' एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम'। ये फिल्म आपका दिल दहला देगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म'। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान से लेकर दीपिका पादुकोण को लेने तक की खबर सामने आई। हालांकि, मेकर्स इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट करेंगे, इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।