यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Satyaprem ki Katha: कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी ने लिए सात फेरे, फिल्म के सेट से लीक हुआ यह वीडियो
Satyaprem ki Katha भूलभुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी सत्यप्रेम की कथा के साथ हाजिर होने वाले ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन की साल 2022 में जितनी भी फिल्में आईं, वह सभी हिट रहीं। हालांकि, इसी मायने में 2023 की शुरुआत उनके लिए कुछ खास नहीं रही। इस साल की उनकी पहली मूवी 'शहजादा' दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही। मगर ऑडियंस को एंटरटेन करने की ठान चुके कार्तिक कुछ ही महीनों में इस साल की अपनी दूसरी मूवी 'सत्यप्रेम की कथा' लेकर हाजिर होने वाले हैं।
सामने आया 'सत्यप्रेम की कथा' से यह वीडियो
'भूलभुलैया 2' के बाद यह दूसरी बार होगा जब कार्तिक और कियारा स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग के अलावा इनकी जोड़ी भी एक अन्य कारण है कि फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। दरअसल, 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट से एक क्लिप वायरल हुआ है। इस वीडियो में कार्तिक और कियारा नजर आ रहे हैं।

इमोशनल दिखीं कियारा आडवाणी
सामने आया वीडियो फिल्म के एक सीन का है, जिसमें दोनों शादी का सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि किरदार में घुसे कार्तिक मायूस नजर आ रहे हैं, तो वहीं कियारा भी इमोशनल हैं। दोनों के चेहरे पर कोई खुशी नहीं है। इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया है।
Leaked video of @TheAaryanKartik & @advani_kiara from their upcoming movie Satyaprem Ki Katha is going viral !!#kartikaaryan #kartik #kiaraadvani #kiara #kiaraaliaadvani pic.twitter.com/j9eFi1VNJi
— Glamour Flash Entertainment (@GlamourFlashEnt) March 29, 2023
शादी के बाद पहली फिल्म
बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' कियारा आडवाणी की शादी के बाद की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इसके अलावा वह रामचरम के साथ भी एक मूवी में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम 'गेम चेंजर' है। समीर विदवंस के निर्देशन में बनी 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को रिलीज हो रही है।
