विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Video: प्रियंका और निक पहली बार बेटी के साथ पहुंचे भारत, मां की गोद में यूं खेलते दिखीं मालती

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 31 Mar 2023 03:44 PM (IST)

Priyanka Chopra And Nick Jonas First Time Landed In India With Daughter Malti प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मालती के ...और पढ़ें

Priyanka Chopra And Nick Jonas First Time Landed In India With Daughter Malti, Instagram
Priyanka Chopra And Nick Jonas First Time Landed In India With Daughter Malti, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra And Nick Jonas First Time Landed In India With Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ भारत आए हैं। अब तक कपल अकेले ही भारत का दौरा करता रहा है, लेकिन शुक्रवार को प्रियंका और निक बेटी के साथ मुंबई पहुंचे।

पहली बार भारत आईं मालती

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका पिंक कलर के आउटफिट में तो निक नेवी ब्लू स्वेटशर्ट में नजर आए। वहीं, मालती ग्रे कलर की फ्रॉक पहने दिख रही हैं। तीनों जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे पैपराजी के कैमरों ने इन्हें घेर लिया।

प्रियंका की गोद में खेलती मालती

प्रियंका ने भी सीधा अपनी कार में बैठने की बजाय निक और मालती के साथ पैपराजी के लिए पोज किया और मुस्कुराते हुए सभी को हैलो कहा। इस दौरान एक्ट्रेस बेटी को अपनी गोद में लिए हुए थीं और मालती भी मां की गोद में खेलते हुए नजर आईं। यहां देखें वीडियो... 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इस वजह से भारत आईं प्रियंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग के लिए आई हैं। इस बार प्रियंका से ज्यादा सुर्खियां मालती बटोर रही हैं, क्योंकि जन्म के बाद ये पहला मौका है जब वो भारत आई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस की कई सारी फिल्में और वेब सीरीज पाइपलाइन में है। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'सिटाडेल' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके अलावा प्रियंका सीरीज 'एंडिंग थिंग्स' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

एक्टर के बाद बनीं प्रोड्यूसर

प्रियंका के पास इन प्रोजेक्ट्स के साथ ही ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर दिखाई देंगी। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।