Entertainment Top News 15 March: सतीश कौशिक की बेटी ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, भोला का नया पोस्टर
Entertainment Top News 15 March एंटरटेनमेंट जगत में 15 मार्च को काफी हलचल देखने को मिली। सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी बेटी ने जहां सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया तो वहीं अजय देवगन ने भोला का पोस्टर और गाना रिलीज किया। पढ़ें टॉप 5 खबरें।

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 15 March: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई न कोई हलचल मची रहती है। 15 मार्च को भी बॉलीवुड के गलियारों से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अजय देवगन की 'भोला' की रिलीज को महज 15 दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में एक्टर अपने फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने 'भोला' का नया पोस्टर रिलीज किया। इसके अलावा सतीश कौशिक के निधन के 1 हफ्ते के भीतर ही उनकी बेटी वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। मनोरंजन जगत में और क्या कुछ खास रहा, चलिए बिना देरी किये डालते हैं एक नजर।
सतीश कौशिक की बेटी ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
सतीश कौशिक के निधन की खबर ने हिंदी फिल्म जगत के साथ-साथ उनके फैंस को भी अंदर से झकझोर दिया था। उनका परिवार उनके निधन से बुरी तरह टूट गया। अब दिग्गज अभिनेता की बेटी ने भी सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
भोला का नया पोस्टर और गाना रिलीज
अजय देवगन अपने फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी फिल्म को 'भोला' की रिलीज को महज 15 दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में एक्टर एक के बाद एक अपडेट अपने फैंस को दे रहें हैं। हाल ही में अजय देवगन ने एक तड़कते-भड़कते पोस्टर के साथ फिल्म के नए गाने की भी एक झलक शेयर की। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
एयरपोर्ट पर सलमान युसूफ खान को किया गया प्रताड़ित
डांस इंडिया डांस के विनर और खतरों के खिलाड़ी के एक्स कंटेस्टेंट सलमान युसूफ खान ने हाल ही में बताया कि उन्हें कन्नड़ भाषा न आने की वजह से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक इमिग्रेशन अधिकारी द्वारा काफी परेशान किया गया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
नीतू कपूर ने बहूरानी आलिया को ऐसे दी बधाई
एक्ट्रेस के लिए इस बार उनका जन्मदिन बेहद खास हैं, क्योंकि शादी और मां बनने के बाद ये उनका पहला बर्थडे है। वह आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी सास नीतू कपूर ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में विश किया है। नीतू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में आलिया के लिए एक क्यूट बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
दिव्या खोसला कुमार हुईं घायल
एक्ट्रेस- डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है, जिसके दौरान वह घायल हो गई। उनके फेस पर चोट की वजह से काफी रेड मार्क हो गए है। एक तस्वीर में उनकी आंखें भी नम नजर आ रही हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।