विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग के दौरान घायल हुई Divya Khosla Kumar, तस्वीर शेयर कर दिखाया चेहरे का हाल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 15 Mar 2023 04:19 PM (IST)

Divya Khosla Kumar Injured दिव्या खोसला कुमार घायल हो गई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर चोटों के साथ अपनी कई ...और पढ़ें

Divya Khosla Kumar, divya khosla kumar injured, divya injured during shooting, divya khosla kumar latest news, divya khosla
Divya Khosla Kumar, divya khosla kumar injured, divya injured during shooting, divya khosla kumar latest news, divya khosla

 नई दिल्ली, जेएनएन। Divya Khosla Kumar Injured: एक्ट्रेस- डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है, जिसके दौरान वह घायल हो गई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर चोटों के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी है। इस खबर के बाद दिव्या के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

दिव्या ने शेयर की चोट की तस्वीरें

इन फोटोज में दिव्या के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। उनके फेस पर चोट की वजह से काफी रेड मार्क हो गए है। एक तस्वीर में उनकी आंखें भी नम नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा है, “मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गई हूं, लेकिन शो मस्ट गो ऑन. आप सभी की ब्लेसिंग और हीलिंग एनर्जी की जरूरत है।

'यारियां 2' से कमबैक कर रही है दिव्या

कुछ समय पहले दिव्या खोसला कुमार ने अपनी मोस्ट अवेटेड सीक्वल 'यारियां 2' की शूटिंग को लेकर जानकारी दी थी। यारियां 2 इस साल 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से दिव्या खोसला सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं। उनकी लास्ट डायरेक्ट की गई फिल्म ‘सनम रे’ थी।

यारियां 2 की कास्ट

‘यारियां 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में मीज़ान जाफरी, वरीना हुसैन, अनसवारा राजन, पर्ल वी पुरी और प्रिया प्रकाश वारियर भी हैं। जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म के मेकर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या कुमार खोसला और आयुष मल्होत्रा ​​हैं।

इस फिल्म के पहले पार्ट में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन दिव्य खोसला कुमार ने किया था, जो दूसरे भाग में खुद अभिनय करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Sumbul Touqeer संग फहमान खान की बिगड़ी बात? एक्ट्रेस संग आने वाले म्यूजिक वीडियो से बाहर हुए एक्टर !