Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 13 March: रीति-रिवाजों के साथ स्वरा भास्कर ने की शादी, RRR की टीम ने मनाया जश्न

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 10:24 PM (IST)

    Entertainment Top News 13 March 13 मार्च का दिन मनोरंजन की दुनिया में खास रहा। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी की तस्वीरें सामने आई। इस कपल ने आज दिल्ली में पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है।

    Hero Image
    Swara Bhasker, Fahad Ahmad, Entertainment Top News, Swara Bhasker Wedding, RRR, Naatu Naatu Song

     नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 13 March: रविवार यानी 13 मार्च का दिन मनोरंजन की दुनिया में खास रहा। रात होते-होते बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी की तस्वीरें सामने आई। इस कपल ने आज दिल्ली में पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है। वहीं ,दूसरी और RRR की टीम ने ऑस्कर जीतने के बाद एक साथ शानदार अंदाज में जश्न मनाया। तो चलिए डालते हैं शाम की कुछ खास खबरों पर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ इंडियन दुल्हन बनीं स्वरा भास्कर

    एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमे वह मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ उन्होंने मेहरून ज्वेलरी कैरी की हुई है। हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ी, नाक में नथ, माथा पट्टी और बालों में गजरा लगाए नजर आ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ऑस्कर जीतने के बाद RRR की टीम ने यूं मनाया जश्न

    95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने अपना परचम लहरा दिया है। फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इसी बीच अब टीम RRR ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी जीत का जश्न मनाया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

     'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' को बनने में लगे 5 साल

    ऑस्कर अवॉर्ड्स में डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने अपनी जीत हासिल की। 39 मिनट की इस फिल्म में इंसान और जानवर के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मूवी को बनाने का सफर काफी दिलचस्प रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    माधुरी दीक्षित ने मां की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट

    एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने रविवार को अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता दीक्षित ने इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। मां के जाने के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट चुकी है। वहीं अब सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ऑस्कर सेरेमनी से पहले दीपिका ने जिम में बहाया पसीना

    दीपिका पादुकोण का 95 एकेडमी अवॉर्ड की सुबह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने लुक के लिए जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। इस खास दिन भी दीपिका ने अपने एक्सरसाइज से कॉम्प्रोमाइज नहीं किया और अल सुबह 6.30 बजे जिम में वर्कआउट करने पहुंच गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...