Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhuri Dixit को सता रही है मां की याद, इमोशनल पोस्ट शेयर कर छलका दर्द

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 07:52 PM (IST)

    माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मां स्नेहलता दीक्षित (Snehlata Dixit) ने इस दुनिया में नहीं रही। रविवार को उनका निधन हो गया। मां के जाने के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई है और हर पल वह अपनी मां को ही याद कर रही है।

    Hero Image
    Madhuri Dixit, Snehlata Dixit, Snehlata Dixit Death, Madhuri Dixit Mother, Madhuri Dixit news, Madhuri Dixit And Snehlata Dixit

    नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit Post: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को उनकी मां स्नेहलता दीक्षित (Snehlata Dixit) ने इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। मां के जाने के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट चुकी है। वहीं अब सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माधुरी दीक्षित ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

    एक्ट्रेस ने अपनी मां को याद कर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। माधुरी ने मां संग फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया, ये हकीकत नहीं लगी। उन्होंने हमें गले लगाया और लाइफ को सेलिब्रेट करना सिखाया, उन्होंने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे, वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन का जश्न एक साथ मनाएंगे...ओम शांति।

    View this post on Instagram

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    नम आंखों से मां को दी थी विदाई

    मां की अंतिम यात्रा में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने और छोटे बेटे रयान के साथ नजर आईं थी। उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी ने उनकी कार को घेरा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर पैपराजी आगे बढ़ गई थी। एक्ट्रेस की मां का अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में हुआ था।

    यह भी पढ़ें- RRR Oscars 2023: ऑस्कर जीतने के बाद RRR की टीम ने यूं मनाया जश्न, खुशी से झूम उठे राम चरण और जनियर एनटीआर

    एक्ट्रेस के करियर में मां का था बड़ा योगदान

    फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, माधुरी की मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। माधुरी के अनुसार उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया। माधुरी कई मौकों पर अपनी मां के बारे में बात करती नजर आती थी।


    यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit Mother Funeral: नम आंखों से माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता को दी अंतिम विदाई