Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhuri Dixit Mother Funeral: नम आंखों से माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता को दी अंतिम विदाई

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 08:36 PM (IST)

    Madhuri Dixit Mother Funeral रविवार की सुबह माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मां स्नेहलता दीक्षित के निधन की खबर सामने आई। 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। वहीं शाम होते-होते अंतिम संस्कार हुआ जिसमे कुछ तमाम हस्ती शामिल हुई।

    Hero Image
    snehlata dixit, madhuri dixit movies, madhuri dixit mother name, madhuri dixit mother funeral, madhuri dixit mother death

    नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit Mother Funeral: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक तरह जहां जाने-माने एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुआ। तो वहीं आज रविवार की सुबह माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मां स्नेहलता दीक्षित के निधन की खबर सामने आई। 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। वहीं शाम होते-होते अंतिम संस्कार हुआ, जिसमे कुछ तमाम हस्ती शामिल हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नम आंखों से माधुरी ने मां को दी विदाई

    मां की अंतिम यात्रा में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने और छोटे बेटे रयान के साथ नजर आईं। उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी ने उनकी कार को घेरा। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर पैपराजी आगे बढ़ गईं। उनका अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में हुआ। एक्ट्रेस के चेहरे पर मां को खो देने का साफ गम नजर आ रहा है। बता दें, स्नेहलता दीक्षित पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं, वह बीमार चल रही थीं। मां के निधन से एक्ट्रेस को गहरा सदमा पहुंचा है। उनका पूरा परिवार इस समय काफी दुखी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    माधुरी की मां के अंतिम यात्रा में शामिल

    माधुरी दीक्षित की अंतिम यात्रा में प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा स्पॉट हुए। इन्होंने ही माधुरी की आखिरी फिल्म 'माजा मां' को प्रोड्यूस्ड किया था। इनके अलावा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी एक्ट्रेस के इस दुख में शामिल हुए।

    एक्ट्रेस के करियर में मां का था बड़ा योगदान

    माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती समय में उनकी मां ने काफी साथ दिया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, माधुरी की मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। माधुरी के अनुसार उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया। माधुरी कई मौकों पर अपनी मां के बारे में बात करती नजर आती थी।

    यह भी पढ़ें-  लाइव परफॉर्मेंस में खिलाड़ी अंदाज में अक्षय कुमार ने मौनी रॉय को हवा में उठाया, वीडियो हो रहा है वायरल