Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News: बिग बॉस विनर के नाम पर आगे है यह कंटेस्टेंट, सिद्धार्थ-कियारा देंगे ग्रैंड रिसेप्शन

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 05:37 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 12 February आज रात 12 बज तक देश को बिग बॉस का 16वां विजेता मिल जाएगा। इस लिस्ट में दो-तीन नाम पहले से चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स और नामी हस्तियों को सिद्धार्थ-कियारा वेडिंग रिसेप्शन देंगे।

    Hero Image
    Entertainment Top Five News 12 february, 2023

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top 5 News 12 February: बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले का आगाज बस कुछ ही देर में होने वाला है। आज रात बिग बॉस को उनका 16वां विनर मिल जाएगा। फिनाले को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। उधर, राखी सावंत ने सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी पर कमेंट किया है। इन खबरों समेत जानते हैं 12 फरवरी की टॉप 5 न्यूज।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनर की रेस में प्रियंका का नाम आगे

    बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच शो के विनर को लेकर कई दावे किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और वोटिंग पोल में प्रियंका चाहर चौधरी आगे चल रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    राखी सावंत ने सिद्धार्थ-कियारा की शादी पर किया कमेंट

    राखी सावंत इन दिनों आदिल खान से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। राखी ने उनपर मारपीट और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। इस बीच राखी ने बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर कमेंट किया है।

    राखी ने कहा कि किसी भी शादी को देख कर उन्हें बुरा फील होता है। किसी भी लव बर्ड को देखती हैं तो रो देती हैं। उन्हें सिद्धार्थ-कियारा को देखकर घिन आती है। राखी ने कहा कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हुई और उनकी न्यूज अच्छी फेलनी चाहिए दुनिया मे। मेरी गंदी न्यूज फैल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    रोहित शेट्टी ने पकड़ा शालीन भनोट का झूठ

    रोहित शेट्टी हाल ही में बिग बॉस के घर में 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शालीन भनोट को नेशनल टीवी पर सलमान खान की तरह होस्ट करने का टास्क दिया। जब शालीन ने टास्क पूरा कर लिया तब रोहित शेट्टी ने उन्हें कहा, 'मैं 19 हफ्ते से ये शो देखा है और आपने बोला था कि आप ये शो देखकर नहीं आए हैं, फिर आपको कैसे पता सलमान खान ग्रैंड फिनाले में क्या करते हैं, कैसे उन्होंने हाथ पकड़ा था। रोहित शेट्टी की इस बात को सुनकर शालीन भनोट सकपका गए और उनकी बोलती बंद हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

    अभिषेक पाठक की शादी का वीडियो वायरल

    'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने 9 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबरॉय से शादी कर ली। उनके वेडिंग एल्बम से कई तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। तस्वीरों के बाद अब वेडिंग एल्बम भी सामने आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    मुंबई में सिद्धार्थ-कियारा देंगे ग्रैंड रिसेप्शन

    सिद्धार्थ-कियारा रविवार यानी 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं, जिसमे कई फिल्मी सेलेब्स शामिल होंगे। रिसेप्शन में रोहित शेट्टी, करण जौहर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मनीष मल्होत्रा, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, जूही चावला, अनिल कपूर, अजय देवगन, काजोल और रकुल प्रीत सिंह के शामिल हो सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Winner: क्लोज हुई वोटिंग लाइन्स, बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले से विनर के साथ लीक हुई यह तस्वीरें

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss Finale 2023: अब्दु को देखते ही खुशी से फूले नहीं समाए शिव, फिनाले में प्रियंका को देंगे कड़ी टक्कर