विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Finale: ग्रैंड फिनाले से पहले रोहित शेट्टी ने पकड़ा शालीन भनोट का झूठ, नेशनल टीवी पर खोली पोल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Sun, 12 Feb 2023 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 04:00 PM (IST)

Bigg Boss 16 Grand Finale फैंस का इंतजार फाइनली खत्म हो चुका है और आज सलमान खान के शो को ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Grand Finale Rohit Shetty Open Up About Shalin Bhanot Lie to Not Follow Salman Khan Show/Instagram
Bigg Boss 16 Grand Finale Rohit Shetty Open Up About Shalin Bhanot Lie to Not Follow Salman Khan Show/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस सीजन 16 में फाइनली वो दिन आ चुका है, जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से था। 12 फरवरी यानी कि आज शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। सलमान खान के शो में एमसी स्टैन, प्रियंका चहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट और शिव ठाकरे ने टॉप 5 फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई है।

इस शो के ग्रैंड फिनाले से पहले सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट के साथ काफी मजे किए और उनसे घर में टास्क करवाए। लेकिन निर्देशक-निर्माता ने इस दौरान शालीन भनोट की ग्रैंड फिनाले से पहले ऐसी पोल खोली, जो आपको भी हैरान कर देगी।

शालीन भनोट की रोहित शेट्टी ने खोल दी पोल

रोहित शेट्टी हाल ही में बिग बॉस के घर में अपने 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घरवालों से कई टास्क करवाए। टास्क के बाद रोहित शेट्टी ने शालीन भनोट की एक इच्छा पूरी की और उन्हें ये मौका दिया कि वह नेशनल टीवी पर सलमान खान की तरह होस्ट करके दिखाए।

इस दौरान शालीन ने अर्चना और शिव को बुलाया और खुद सलमान खान बन गए। होस्ट की भूमिका निभा रहे शालीन भनोट ने विनर के रूप में अर्चना का हाथ उठाया। लेकिन सलमान खान की एक्टिंग करते हुए उनसे एक बड़ी मिस्टेक हुई जिसे रोहित ने तुरंत पकड़ लिया।

रोहित शेट्टी ने कहा-आप शो देखकर नहीं आए

शालीन भनोट बिग बॉस के घर में कई बार ये कहते हुए दिखाई दिए हैं कि उन्होंने बिग बॉस के किसी भी सीजन को नहीं देखा है, जबकि टीना ने उन पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने ही शो में उन्हें लव एंगल खेलने के लिए कहा था।

जब सलमान खान बने शालीन भनोट का एक्ट खत्म हुआ, तो रोहित शेट्टी ने उन्हें कहा, 'मैं 19 हफ्ते से ये शो देखा है और आपने बोला था कि आप ये शो देखकर नहीं आए हैं, फिर आपको कैसे पता सलमान खान ग्रैंड फिनाले में क्या करते हैं, कैसे उन्होंने हाथ पकड़ा था। रोहित शेट्टी की इस बात को सुनकर शालीन भनोट सकपका गए और उनकी बोलती बंद हो गई।

शाम को इतने बजे आएगा ग्रैंड फिनाले

आपको बता दें कि आज कलर्स के सबसे विवादित शो का आखिरी दिन है। पहले सीजन के कई कंटेस्टेंट आज घर के अंदर जाने वाले हैं और वह लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। मंडली एक बार फिर से एक-दूसरे से ताल से ताल मिलाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ अंकित-प्रियंका का रोमांस भी फैंस को देखने को मिलेगा। हालांकि, इस सीजन का विनर कौन बनेगा, इसके लिए आपको इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 finale live updates: बिग बॉस 16 के सेट पर स्पॉट हुईं भारती सिंह, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'जीत के आना प्रियंका'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Finale 2023: अब्दु को देखते ही खुशी से फूले नहीं समाए शिव, फिनाले में प्रियंका को देंगे कड़ी टक्कर