विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiara-Sidharth का मुंबई के इस ग्रैंड होटल में होगा वेडिंग रिसेप्शन, जानें पूरी डिटेल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 12 Feb 2023 11:10 AM (IST)

Kiara Advani Sidharth Wedding Reception सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी को मुंबई से ...और पढ़ें

Kiara Sidharth, Kiara Advani Wedding, Kiara Advani Sidharth Wedding Reception, Kiara Sidharth Mumbai Reception
Kiara Sidharth, Kiara Advani Wedding, Kiara Advani Sidharth Wedding Reception, Kiara Sidharth Mumbai Reception

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani Sidharth Wedding Reception: बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा  (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी  (Kiara Advani) ने  7 फरवरी को मुंबई से दूर  जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में सात फेरे लिए थे।

इस कपल ने शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं अब फैंस को इसने ग्रैंड रिसेप्शन का इंतजार कर रहे हैं। जो आज मुंबई में होने जा रहा है। आइए आपको बताते पूरी डिटेल्स।

मुंबई में आज होगा ग्रैंड रिसेप्शन

सिद्धार्थ-कियारा रविवार यानी 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं, जिसमे उनके दोस्त और फिल्मी सेलेब्स शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में रोहित शेट्टी, करण जौहर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मनीष मल्होत्रा, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, जूही चावला, अनिल कपूर, अजय देवगन, काजोल और रकुल प्रीत सिंह के शामिल हो सकते हैं।

मुंबई के इस आलीशान होटल में होगा रिसेप्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के St Regis होटल में होने वाली है। यह होटल मुंबई के सबसे लग्जरी होटलों में से एक है। आज रात लगभग 8:30 बजे से पार्टी शुरू हो जाएगी। बीते दिनों सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा का रिसेप्शन कार्ड भी वायरल हुआ था। इसपर फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस का नाम लिखा हुआ था।

दिल्ली में होस्ट की थी हाउस पार्टी 

9 फरवरी को इस कपल ने दिल्ली में अपने क्लोज फ्रेंड्स के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी थी। इस दौरान कियारा के भाई मिशाल भी शामिल हुए थे।

सिड-कियारा के वरमाला वीडियो

हाल ही में कियारा ने अपनी वेडिंग का वरमाला सेरेमनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें कियारा ने फिल्मी अंदाज में ब्राइडल एंट्री लेती नजर आई थीं। इस मौके पर कियारा ने डांस भी किया था। इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद भी किया।ॉ

यह भी पढ़ें- राणा दग्गूबटी-सुरेश बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज, हैदराबाद के बिजनेसमैन ने लगाया प्रॉपर्टी हथियाने का आरोप

यह भी पढ़ें- Pathaan Box Office Day 18: दर्शकों की पहली पसंद बनी 'पठान', 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर