विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 1st March: ऑस्कर में होगा नाटू-नाटू गाने पर लाइव परफॉर्मेंस, बिल्ली-बिल्ली का टीजर आउट

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 01 Mar 2023 12:10 PM (IST)

Entertainment Top News 1st March हर रोज की तरह ही एंटरटेनमेंट जगत में एक मार्च को भी खूब हलचल देखने ...और पढ़ें

Entertainment Top 5 News 1st March Naatu Naatu Live Performance in Oscar/Instagram/Twitter
Entertainment Top 5 News 1st March Naatu Naatu Live Performance in Oscar/Instagram/Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 1st March: मनोरंजन जगत में हर रोज की तरह खूब हलचल देखने को मिली। एकतरफ जहां एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' पूरी दुनियाभर में अपनी सफलता का डंका बजा रही है और अब हाल ही में 'नाटू-नाटू' गाने पर ऑस्कर में लाइव परफॉर्मेंस होने वाली है।

इसके अलावा सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से फिल्म के दूसरे गाने बिल्ली-बिल्ली' का टीजर सामने आ चुका है। इसके साथ एक मार्च को और क्या कुछ खास रहा, चलिए बिना देरी किये डालते हैं एक नजर।

ऑस्कर में होगा नाटू-नाटू पर लाइव परफॉर्मेंस

राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'आरआरआर' पूरी दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ रही है। एस एस राजामौली की फिल्म को एक के बाद एक अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।

ऑस्कर के नॉमिनेशन में पहले से ही जगह बना चुकी 'आरआरआर' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि ऑस्कर अवॉर्ड में राहुल सिप्लीगंज और काल भैरव परफॉर्म करते नजर आएंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


बिल्ली-बिल्ली का टीजर रिलीज

सलमान खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने पहले ही भाईजान के चाहने वालों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। अब किसी का भाई किसी की जान का नया गाना बिल्ली बिल्ली रिलीज होने वाला है। रिलीज से पहले सलमान ने सॉन्ग का टीजर जारी किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर..

तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ बॉलीवुड के यंग एक्टर कार्तिक आर्यन के भी नजर आने की खबर सामने आई है। फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में दिखेंगे एमसी स्टैन

एमसी स्टैन एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 के लिए भी अप्रोच किया गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

देबिना बनर्जी इस वायरस से हुईं संक्रमित

टेलीविजन पर 'रामायण' सीरियल में 'सीता' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं देबिना बनर्जी हाल ही में एक नए वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस वायरस का पता चलने के बाद फिलहाल एक्ट्रेस अपने परिवार से दूर हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 28 Feb: वुमन प्रीमियर लीग में कियारा करेंगी परफॉर्म, राखी सावंत दुबई में खोलेंगी एकेडमी

यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 28 Feb: तुनिषा शर्मा केस में अपडेट, शूटिंग के दौरान घायल हुईं सामंथा, 5 बड़ी खबरें