विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 28 Feb: तुनिषा शर्मा केस में अपडेट, शूटिंग के दौरान घायल हुईं सामंथा, 5 बड़ी खबरें

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 28 Feb 2023 05:57 PM (IST)

Entertainment Top News 28 February मंगलवार सामंथा रुथ प्रभु को लेकर भी एक बुरी खबर आई। एक्ट्रेस सिटाडेल के इंडियन ...और पढ़ें

Entertainment Top News 28 February, Twitter Post
Entertainment Top News 28 February, Twitter Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 28 February: मंगलवार को तुनिषा शर्मा केस में नई अपडेट सामने आई। कोर्ट में शीजान मोहम्मद के वकील ने उन पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपों को गलत बताया। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु को लेकर भी एक बुरी खबर आई। एक्ट्रेस सिटाडेल के इंडियन एडेप्टेशन की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

तुनिषा शर्मा केस अपडेट

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल में बंद 'अली बाबा' एक्टर शीजान खान के वकील ने एक लोकल कोर्ट में अपने क्लाइंट के खिलाफ आत्महत्या लिए उकसाने के लगे आरोपों का विरोध किया है। एक्टर के वकील ने कोर्ट से उन्हें जमानत पर रिहा करने की गुजारिश की है। शीजान के वकील शरद राय ने महाराष्ट्र पालघर जिले के वसई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएम देशपांडे के सामने 28 वर्षीय एक्टर की जमानत याचिका पर अपनी दलीलें पेश की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शहनाज गिल ने शेयर की बिल्ली-बिल्ली गाने की अपडेट

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर पिछले कुछ दिनों से अपडेट शेयर कर रहे हैं। फिल्म के टीजर के बाद उन्होंने पहला गाना नइयो लगदा रिलीज किया था। अब भाईजान जल्द किसी का भाई किसी की जान का दूसरा गाना रिलीज करने जा रहे हैं। सलमान खान ने बीते दिन बिल्लियों का एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने किसी का भाई किसी की जान के गाने बिल्ली-बिल्ली के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया था। अब फिल्म की एक्ट्रेस शहनाज गिल गाने के प्रमोशन के लिए सलमान खान से भी एक कदम आगे निकल गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शहनाज गिल पर बरसीं सोना मोहपात्रा

एक्ट्रेस शहनाज गिल पर सिंगर सोना मोहपात्रा जैसे कहर बनकर टूट पड़ी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट कर शहनाज पर साजिद खान को सपोर्ट करने पर तंज कसा था। साथ ही यह भी पूछा था कि छोटे-मोटे रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास और क्या है। सोना मोहपात्रा के इस कमेंट के बाद शहनाज गिल के फैंस ने काफी नाराजगी जाहिर की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सिटाडेल की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु हर किरदार को निभाने में अपनी जान डाल देती हैं। हाल ही में सिटाडेल की शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। सामंथा इन दिनों एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय सामंथा घायल हो गईं। इसकी पिक्चर शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

फरहान अख्तर ने मांगी माफी

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद एक्टर के फैंस कुछ नाखुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, फरहान अख्तर ने अपना ऑस्ट्रेलिया का दौरा कैंसिल कर दिया है। इसके लिए उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...