विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samantha Ruth Prabhu: सिटाडेल की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सामंथा, तस्वीर शेयर कर बताया हाल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 28 Feb 2023 04:18 PM (IST)

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेल के इंडियन वर्जन की शूटिंग में बिजी चल रही ...और पढ़ें

Samantha Ruth Prabhu: Samantha injured during the shooting of Citadel, shared photo in this condition
Samantha Ruth Prabhu: Samantha injured during the shooting of Citadel, shared photo in this condition

नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु हर किरदार को निभाने में अपनी जान डाल देती हैं। हाल ही में सिटाडेल की शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। सामंथा इन दिनों एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय सामंथा घायल हो गईं। इसकी पिक्चर शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी।

सिटाडेल के सेट पर घायल हुईं सामंथा!

सामंथा अपनी जिंदगी के खास पलों को अपने फैंस से शेयर करना नहीं भूलतीं। अब एक्ट्रेस ने अपने घायल हाथों की एक पिक्चर शेयर की है। इस पिक्चर में उनके हाथ में चोटों के निशान नजर आ रहे है। उनके हाथों में कट भी लगा दिखाई दे रहा है। इस पिक्चर को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पर्क ऑफ एक्शन'।

सामंथा के लिए घर वापसी जैसा एक्सपीरियंस

सामंथा रुथ प्रभु ने सीरीज से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा था कि द फैमिली मैन 2 में काम करने की वजह से इस टीम के साथ जुड़ना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। पहली बार वरुण के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, जो एक जिंदादिल कलाकार हैं और अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा रखते हैं।

वहीं शो के मेकर्स राज और डीके ने कहा कि जब शो की स्क्रिप्ट फाइनल हो गयी थी तो पहली पसंद सामंथा ही थीं। प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल हेड अपर्णा पुरोहित ने सामंथा की एंट्री को लेकर कहा- प्राइम वीडियो पर द फैमिली मैन सीजन-2 के साथ सामंथा ने स्ट्रीमिंग के सफर की शुरुआत की थी। सिटाडेल के जरिए दर्शकों को सामंथा का बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा।

बता दें कि इस वेब सीरीज के मूल संस्करण में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं वहीं इसके इंडियन संस्करण में सामंथा लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो शो की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है।

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma death: शीजान पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपों को वकील ने बताया गलत, 2 मार्च को जमानत पर सुनवाई

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 के ये दो कंटेस्टेंट्स अपने रिलेशनशिप का करेंगे खुलासा, नाम सुन लगेगा 440 वाट का झटका