विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sona Mohapatra: शहनाज गिल पर फिर बरसीं सोना मोहपात्रा, कहा- कुछ पैसे खर्च करो, सफल पुरुषों के पीछे भागने से...

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 28 Feb 2023 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2023 04:48 PM (IST)

Sona Mohapatra Slam Shehnaaz Gill बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा देखने को मिला ...और पढ़ें

File Photo of Sona Mohapatra and Shehnaaz Gill
File Photo of Sona Mohapatra and Shehnaaz Gill

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस शहनाज गिल पर सिंगर सौना मोहपात्रा जैसे कहर बनकर टूट पड़ी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट कर शहनाज पर साजिद खान को सपोर्ट करने पर तंज कसा था। साथ ही यह भी पूछा था कि छोटे-मोटे रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास और क्या है।

सोना मोहपात्रा के इस कमेंट के बाद शहनाज गिल के फैंस ने काफी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर सोना और शहनाज के फैंस के बीच कमेंट का युद्ध छिड़ गया।

सोना ने फिर साधा निशाना

शहनाज के फैंस ने सोना मोहपात्रा पर लाइमलाइट लूटने का आरोप लगाते हुए उन्हें ही खरी-खोटी सुना दी। लेकिन सोना इसके बाद भी नहीं रुकीं। उन्होंने एक और ट्वीट कर शहनाज गिल पर निशाना साधा है।

सोना मोहपात्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कुछ पैसे,समय और प्रयास करो कुछ सीखने के लिए, म्यूजिक टीचर या एक्टिंग कोच बनने के लिए, वॉइस डायलॉग सीखने के लिए और वह क्राफ्ट प्रैक्टिस करो, जिसे आप अपना टैलेंट बताना चाहते हो। सफल पुरुषों के पीछे भागना, पीआर खरीदना सफलता नहीं होती।'

फैंस ने लगाई लताड़

सोना मोहपात्रा के इस कमेंट के बाद शहनाज गिल के फैंस ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है। एक ने लिखा, 'यह सही नहीं है। वो जो भी कर रही है अपने हार्डवर्क से कर रही है। क्यों पीछे पड़े हो आप? कोई प्रोजेक्ट छीन लिया क्या इसने? किसीको नीचा दिखाकर कोई भी ज्यादा ऊपर नहीं जा पाता है। इसलिए सना सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है क्योंकि वह किसी की बेइज्जति नहीं करती।'

'खुद ही आर्टिकल्स छपवाओ'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खुद ट्वीट करो...फिर जब ट्रोल हो तो खुद ही आर्टिकल्स छपवाओ...न खुद ही उसको कोट करके ट्वीट करो...वाह...इसको कहते हैं असली और गंदा पीआर...जो आप कर रहे हो...अंटेशन सीकर...ताली बजाओ।'

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: एकता कपूर के शो में जाएंगे दिव्यांका त्रिपाठी के रील लाइफ पति, उमर रियाज को देंगे टक्कर!

यह भी पढ़ें: रितेश-जिनिलिया के बच्चों ने पैपराजी को देख किया कुछ ऐसा कि हर तरफ हो रही तारीफ, लोग बोले- यह होते हैं संस्कार