विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lock Upp 2: एकता कपूर के शो में जाएंगे दिव्यांका त्रिपाठी के रील लाइफ पति, उमर रियाज को देंगे टक्कर!

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 28 Feb 2023 03:06 PM (IST)

Lock Upp 2 ओटीटी पर फेमस हुए एकता कपूर के शो लॉक अप के पहले सीजन को मुनव्वर फारुखी ने ...और पढ़ें

File Photo of Kangana Ranaut. Photo Credit: Instagram
File Photo of Kangana Ranaut. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp 2 Contestants: बालाजी प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने वाले 'लॉक अप' के दूसरे सीजन के लिए कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया गया है। हर दिन किसी न किसी नए कंटेस्टेंट को शो ऑफर किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

बिग बॉस 16 के बाद इस रियलिटी शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। नए कॉन्सेप्ट के साथ बने इस शो के लिए प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर राखी सावंत तक के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम सामने आया है, जो कि टेलीविजन की दुनिया का बड़ा नाम है।

जेलर के साथ होगी वॉर्डन भी

'लॉक अप' का दूसरा सीजन ओटीटी की बजाय टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा। एकता कपूर का यह शो इस बार नए फॉर्मेट के साथ हाजिर होगा। जहां पहला सीजन 72 दिनों तक चला था, वहीं दूसरा सीजन 90 दिनों तक चलेगा। इस बार शो में जेलर के साथ-साथ वॉर्डन भी होगी। कौन जेलर होगा और कौन वॉर्डन, इसका खुलासा तो आने वाले दिनों में हो जाएगा। बहरहाल, कई नामों के बाद अब एक नाम और चर्चा में आया है।

'लॉक अप 2' के अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट्स

'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल 'लॉक अप' के दूसरे सीजन में देखे जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें बड़ा अमाउंट ऑफर करते हुए शो के लिए अप्रोच किया गया है। करण के अलावा राखी सावंत और पारस छाबड़ा, करण कुंद्रा, फैसल शेख, उमर रियाज और दिव्या अग्रवाल से भी बात की गई है।

इनमें दिव्या और उमर 'लॉक अप 2' के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स बताए गए हैं। बाकी में राखी सावंत, करण कुंद्रा और करण पटेल के भी शो में जाने की चर्चा ज्यादा तेज है।

उर्फी जावेद को भी ऑफर हुआ शो?

इस बीच एक खबर यह भी थी कि सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को भी लॉक अप 2 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, कयासों पर पूर्णविराम लगाते हुए एक्ट्रेस ने यह साफ कर दिया है कि वह कोई रियलिटी शो नहीं कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: कंगना के शो में कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़ाने आएगी यह एक्ट्रेस, दिव्या अग्रवाल को देगी कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: उर्फी ने बताया 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'लॉक अप 2' में जाने का सच, बोलीं- 'कौन चलाएगा धंधा'