विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितेश-जिनिलिया के बच्चों ने पैपराजी को देख किया कुछ ऐसा कि हर तरफ हो रही तारीफ, लोग बोले- यह होते हैं संस्कार

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 28 Feb 2023 02:03 PM (IST)

Riteish Deshmukh-Genelia Dsouza स्टार किड्स के अक्सर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। इनमें से कुछ का ...और पढ़ें

Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza with Children Riyan and Rahil
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza with Children Riyan and Rahil

नई दिल्ली, जेएनएन। रितेश देशमुख और जिनिलिया डीसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट और परफेक्ट कपल माने जाते हैं। पैपराजी के सामने कभी भी हों, कभी भी इन्हें किसी तरह के नखरे करते नहीं देखा गया है। यह कपल जैसे खुद शालीनता के साथ रहता है, वैसे ही अपने बच्चों-रियान और राहिल को भी पाला है। इनके बच्चों के कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें इन्हें पूजा करते देखा गया है।

रितेश और जिनिलिया ने जिस तरह के संस्कार बच्चों में पिरोए हैं, उसकी हर कोई तारीफ ही करता है। हाल ही में जब इनके बेटों- रियान और राहिल को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने क्लिक करना चाहा, तो बच्चों ने जो किया उसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल छू लिया। रियान और राहिल के अंदाज की सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर तारीफ की है।

फैंस को पसंद आया रितेश-जिनिलिया के बच्चों का अंदाज

दरअसल, पैपजारी को देखते ही रियान और राहिल ने हाथ जोड़ लिए। रितेश और जिनिलिया के बेटों को पैपराजी को नमस्ते करते देख फैंस ने खूब तारीफ की है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिर्फ इनके बेटों ने ही नहीं, बल्कि खुद रितेश और जिनिलिया ने भी हाथ जोड़कर मीडिया का धन्यवाद किया।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जमकर हुई रियान और राहिल की तारीफ

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'देखो ये एक बच्चे हैं जिनको इतने अच्छे संस्कार हैं कि फोटोग्राफर को नमस्ते करते हैं और एक सैफ का वो तैमूर है जो गाली देता है और बोलता है मार दूंगा और एक शाह रुख का ड्रगिस्ट बेटा जो इतना चिल्लाने पर भी भाव नहीं देता।'

एक अन्य ने कमेंट किया, 'बच्चे कितने क्यूट हैं। कितने अच्छे संस्कार हैं। जब भी मीडिया देखते हैं, हाथ जोड़ लेते हैं यार। भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'बढ़िया, संस्कार बचपन से ही दिख जाते हैं।'

यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: ट्रेंड डांसर हैं मनोज बाजपेयी, इस एक्टर की वजह से छोड़ दिया अपना सपना, किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: मुलाकात के बाद फैन ने की थी ऐसी हरकत कि सकपका गई थीं Yami Gautam, शेयर किया चौंकाने वाला एक्सपीरियंस