विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manoj Bajpayee: ट्रेंड डांसर हैं मनोज बाजपेयी, इस एक्टर की वजह से छोड़ दिया अपना सपना, किया बड़ा खुलासा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 28 Feb 2023 12:39 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 28 Feb 2023 01:06 PM (GMT+05:30)

Manoj Bajpayee अपनी अदाकारी से सिल्वर स्क्रीन पर आकर्षण का केंद्र बनने वाले मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक ...और पढ़ें

File Photo of Manoj Bajpayee. Photo Credit: Twitter
File Photo of Manoj Bajpayee. Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाका र माने जाते हैं। वह लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हुए हैं और अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में डिलीवर की हैं। वैसे कहानी कुछ भी हो, मनोज बाजपेयी ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि उनके जैसा अभिनय कर पाना आसान नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनोज बाजपेयी को एक्टिंग करना जितना पसंद है एक जमाने में डांस करना भी उतना ही पसंद था।

ऋतिक को देखते ही छोड़ी डांसिंग

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से लेकर 'सत्यमेव जयते' तक, मनोज बाजपेयी ने अब तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्में ऑडियंस को दी हैं। वह थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं और यहीं से उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की तरफ पहला कदम बढ़ाया था। लेकिन उन दिनों एक वक्त ऐसा भी था, जब वह एक्टिंग के साथ ही डांस का भी शौक रखते थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह ट्रेंड डांसर हैं, लेकिन बाद में किसी कारण उन्होंने डांसर बनने के अपने सपने को छोड़ दिया। इसकी वजह वह ऋतिक रोशन को बताते हैं।

चाहू डांस में ट्रेंड हैं मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने 1998 में फिल्म 'सत्या' से डेब्यू किया था, जबकि ऋतिक रोशन ने 2000 में 'कहो ना प्यार है' से फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। मनोज बाजपेयी ने कहा कि जब वह थिएटर करते थे, तब आर्टिस्ट को एक्टिंग के साथ-साथ नाचना और सिंगिंग भी सीखनी होती थी। वह भी डांस करते थे, लेकिन जब उन्होंने ऋतिक रोशन का डांस देखा, तो खुद के डांसर बनने का ख्वाब छोड़ दिया।

उन्होंने कहा, 'मां चाहू डांस में ट्रेंड हूं, लेकिन जब मैंने ऋतिक को देखा तो मैंने कहा आज के बाद डांसिंग का ख्वाब बंद क्योंकि अब ये नहीं सीख सकता मैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी वर्कफ्रंट

इस दिग्गज कलाकार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ऑडियंस जल्द ही उन्हें 'गुलमोहर' फिल्म में देखेंगे। यह फिल्म 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इससे पहले उन्हें 'द फैमिली मैन' में देखा गया था। यह अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीज है।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: उर्फी ने बताया 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'लॉक अप 2' में जाने का सच, बोलीं- 'कौन चलाएगा धंधा'

यह भी पढ़ें: मुलाकात के बाद फैन ने की थी ऐसी हरकत कि सकपका गई थीं Yami Gautam, शेयर किया चौंकाने वाला एक्सपीरियंस