विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MC Stan एक बार फिर से अर्चना से भिड़ने की कर रहे हैं तैयारी? इस बड़े शो में आ सकते हैं नजर

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 01 Mar 2023 11:17 AM (IST)

Mc Stan की बिग बॉस सीजन 16 जीतने के बाद लोकप्रियता दोगुनी हो गई है। उनके पास एक से एक ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Approach for Khatron Ke Khiladi 13 Will Be Seen With Archana Gautam/Instagram
Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Approach for Khatron Ke Khiladi 13 Will Be Seen With Archana Gautam/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। MC Stan And Archana Gautam: बिग बॉस सीजन 16 खत्म होने के बाद एमसी स्टैन लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ दिनों पहले वह कंपोजर साजिद से मिलने के लिए उनके स्टूडियो पहुंचे थे।

इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो लॉक अप के मेकर्स ने भी उन्हें सीजन 2 के लिए अप्रोच किया था। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 के विनर और रैपर एमसी स्टैन को एक और शो का ऑफर मिला है।

इस शो में नजर आ सकते हैं एमसी स्टैन

एमसी स्टैन बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद अब एक और रियलिटी शो में अपना जलवा दिखा सकते हैं। बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि रैपर को 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 के लिए मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है।

हालांकि, इस पर एमसी स्टैन की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रैपर के अलावा इस स्टंट बेस्ड शो के लिए अर्चना गौतम और प्रियंका चहर चौधरी का नाम भी सामने आ रहा है।

बस अब तक ये सदस्य हुआ है कंफर्म

आपको बता दें रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो के लिए अब तक बस शिव ठाकरे के नाम पर मुहर लगी है। मीडिया से बातचीत के दौरान खुद शिव ने बताया कि वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 कर रहे हैं।

इस सीजन में उनके अलावा नकुल मेहता, दिशा परमार और 'लॉक अप' सीजन 1 के विजेता मुनव्वर फारुकी भी नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग मई में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू होगी।

बिग बॉस में एमसी स्टैन ने किया था स्टंट

जब फिनाले में रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर में आए थे, तो उस दौरान उन्होंने सभी फाइनलिस्ट से खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए टास्क करवाया था। जहां शालीन ने सभी टास्क सबसे जल्दी किए, तो वहीं एमसी स्टैन ने पहले टास्क को ही अबोर्ट कर दिया।

रैपर के करियर की बात करें तो एमसी स्टैन जल्द ही वर्ल्डटूर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा स्टैन जल्द ही कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे, जिसकी एक झलक खुद मेकर्स ने भी शेयर की। 

यह भी पढ़ें: MC Stan के रैप पर झूमे कपिल शर्मा, वीडियो शेयर कर बोले- क्या बोलती पब्लिक...

यह भी पढ़ें: डबल होने वाला है एंटरटेनमेंट का डोज, इस शो में साथ नजर आएंगे 'बीबी की वाइन्स' के भुवन बाम और एमसी स्टैन