विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 28 Feb: वुमन प्रीमियर लीग में कियारा करेंगी परफॉर्म, राखी सावंत दुबई में खोलेंगी एकेडमी

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 28 Feb 2023 09:22 PM (IST)

कियारा आडवाणी वुमंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग डे पर परफार्म करेंगी। वहीं राखी सावंत दुबई में अपनी डांस और एक्टिंग ...और पढ़ें

Entertainment Top News 28 Feb: Kiara to perform in Womens Premier League, Rakhi Sawant to open academy, via instagram
Entertainment Top News 28 Feb: Kiara to perform in Womens Premier League, Rakhi Sawant to open academy, via instagram

Entertainment Top News 28 Feb: मंगलवार का दिन बॉलीवुड की कुछ खास खबरों के साथ खत्म हुआ। जहां एक ओर भारत में होने जा रहे फर्स्ट वुमंस प्रीमियर लीग में कियारा आडवाणी की परफार्मेंस की खास खबर फैंस को मिली वहीं दूसरी ओर राखी सावंत दुबई में अपनी डांस और एक्टिंग एकेडमी शुरू करने जा रही हैं। तो चलिए आज बॉलीवुड में क्या रहा खास, जानते हैं।

फर्स्ट वुमंस प्रीमियर लीग में परफार्म करेंगी कियारा आडवाणी

मोस्ट अवेटेड वुमंस प्रीमियर लीग की डेट सामने आ गई है। 4 मार्च से मुंबई में शुरू होने जा रहे इस प्रीमियर लीग में कियारा आडवाणी परफार्म करने जा रही हैं। पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। जिसके ओपनिंग डे पर कियारा की खास परफार्मेंस होगी।

दुबई में एक्टिंग और डांस एकेडमी खोलेंगी राखी सावंत

राखी सावंत अब दुबई में डांस एकेडमी खोलने जा रही हैं। इस खास काम में उनका साथ देने के लिए एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी आई हैं। राखी का दुबई से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपनी एकेडमी का प्रमोशन करते नजर आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सिटाडेल की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु हर किरदार को निभाने में अपनी जान डाल देती हैं। हाल ही में सिटाडेल की शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। सामंथा इन दिनों एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय सामंथा घायल हो गईं। इसकी पिक्चर शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शहनाज गिल पर बरसीं सोना मोहपात्रा

एक्ट्रेस शहनाज गिल पर सिंगर सोना मोहपात्रा जैसे कहर बनकर टूट पड़ी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट कर शहनाज पर साजिद खान को सपोर्ट करने पर तंज कसा था। साथ ही यह भी पूछा था कि छोटे-मोटे रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास और क्या है। सोना मोहपात्रा के इस कमेंट के बाद शहनाज गिल के फैंस ने काफी नाराजगी जाहिर की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

तुनिषा शर्मा केस अपडेट

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल में बंद 'अली बाबा' एक्टर शीजान खान के वकील ने एक लोकल कोर्ट में अपने क्लाइंट के खिलाफ आत्महत्या लिए उकसाने के लगे आरोपों का विरोध किया है। एक्टर के वकील ने कोर्ट से उन्हें जमानत पर रिहा करने की गुजारिश की है। शीजान के वकील शरद राय ने महाराष्ट्र पालघर जिले के वसई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएम देशपांडे के सामने 28 वर्षीय एक्टर की जमानत याचिका पर अपनी दलीलें पेश की। यहां पढ़ें पूरी खबर...