विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Celina Jaitly ने इस वजह से दिया था दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म, अब किया रेयर कंडीशन का खुलासा

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 22 Jul 2023 09:19 PM (IST)

Celina Jaitly On Her Twins Pregnancy बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलीना जेटली दो बार मां बनीं और दोनों बार वह जुड़वां बच्चों ...और पढ़ें

Celina Jaitly reveals she got pregnant with twins twice due to rare genetic condition. Photo- Instagram
Celina Jaitly reveals she got pregnant with twins twice due to rare genetic condition. Photo- Instagram

HighLights

  1. क्यों सेलीना जेटली ने दो बार दिया जुड़वां बच्चों का जन्म?
  2. सेलीना जेटली ने किया रेयर जेनेटिक कंडीशन का खुलासा
  3. सेलीना जेटली ने पोस्ट कर बताया कारण

 नई दिल्ली, जेएनएन। Celina Jaitly On Her Twins Pregnancy: 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सेलीना जेटली (Celina Jaityly) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक फैन के सवाल पर खुलासा किया है कि आखिर वह क्यों बार-बार ट्विंस बच्चों के साथ प्रेग्नेंट होती हैं।

दरअसल, सेलीना जेटली ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ आस्क मी सेशन किया। इस दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा- 'क्या आपके जुड़वां बच्चे आईवीएफ या नेचुरल तरीके से पैदा हो रहे हैं? आपकी दूसरी प्रेग्नेंसी भी जुड़वां बच्चों के साथ थी।' सेलीना ने इसकी वजह का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ये एक रेयर कंडीशन की वजह से हो रहा है।

क्यों सेलीना जेटली के हुए दो बार जुड़वां बच्चे

सेलीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा-

"आज मैं अपने इंस्टाग्राम ग्रुप के साथ 'आस्क मी एनिथिंग सेशन' कर रही हूं और एक शख्स का यह प्रश्न दिलचस्प था और मुझे लगा कि आप में से कई लोग इसके बारे में जानना चाहेंगे। मेरे पास एक रेयर जेनेटिक कंडीशन है और मेरे मामले में गैर-समान (भ्रातृ) जुड़वां या एकाधिक वंशानुगत होते हैं।"

"कुछ लोगों को एक जीन विरासत में मिलता है, जो ओव्यूलेशन के दौरान एक से अधिक अंडे जारी करता है। इसकी वजह से एक से अधिक गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। इससे पीढ़ी दर पीढ़ी बहुत सारे जुड़वां बच्चे हो सकते हैं।"

सेलीना ने खोया एक बच्चा

सेलीना जेटली ने दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि, पांच साल पहले अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस ने अपने एक बच्चे को खो दिया था। उनके बच्चे को हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम हुई थी। बच्चे के खोने की वजह से वह सदमे में चली गई थीं। लंबे समय के बाद उन्होंने खुद को संभाला।

सेलीना जेटली की पर्सनल लाइफ

सेलीना जेटली ने ऑस्ट्रेलियन बिजनेस मैन पीटर हाग से शादी की है। एक्ट्रेस 11 साल के दो जुड़वा बच्चों विन्सटन और विराज और पांच साल के अर्थर की मां हैं। अभी वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।