विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Celina Jaitly: पहले से शादीशुदा सेलिना जेटली को मिला मैरिज प्रपोजल, एक्ट्रेस का जवाब जान छूटी फैंस की हंसी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 07 Apr 2023 12:38 PM (IST)

Celina Jaitly 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं सेलिना जेटली ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की ...और पढ़ें

File Photo of Acress Celina Jaitly. Photo Credit: Instagram
File Photo of Acress Celina Jaitly. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वालीं सेलिना जेटली पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे की दुनिया से दूर हैं। अब पहले की तरह उनकी बैक टू बैक फिल्में नहीं आतीं। फैंस को भले की सिल्वर स्क्रीन पर एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस देखने का मौका नहीं मिलता, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह उनसे जुड़े हैं।

सेलिना जेटली ने 'नो एंट्री', 'जानशीन', 'अपना सपना मनी-मनी' सहित कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही सेलिना खूबसूरत अभिनेत्री होने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जो देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गया।

सेलिना को मिला मैरिज प्रपोजल

सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रेलियन बिजनेस मैन पीटर हाग से शादी की है। एक्ट्रेस 11 साल के दो जुड़वा बच्चों विन्सटन और विराज और पांच साल के अर्थर की मां हैं। हाल ही में एक फैन ने उन्हें सोशल मीडिया पर शादी का प्रपोजल दिया।

विजय वोरा नाम के यूजर ने लिखा, 'मेरी सेहत अच्छी नहीं है। मेरी देखभाल के लिए कोई भी नहीं है। इससे पहले कि मेरी सेहत और बिगड़ जाए, मुझे अपने पास बुला लो। मुझसे शादी कर लीजिए और मैं घर जमाई बने रहने के लिए भी तैयार हूं।'

एक्ट्रेस के जवाब पर छूटी फैंस की हंसी

इस ट्वीट पर सेलिना जेटली ने जो जवाब दिया, उसे सुन यूजर्स की हंसी छूट गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने पति और तीन बच्चों से पूछ कर तब आपको जवाब दूंगी। एक्ट्रेस के इस रिप्लाई पर उनके फैन लिस्ट में शामिल कई लोगों की हंसी छूट गई।

सेलिना जेटली वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस सेलिना जेटली की आखिरी फिल्म 2020 में आई 'सीजंस ग्रीटिंग्स: ए ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष' थी। यह 47 मिनट की शॉर्ट फिल्म है, जिसमें रिश्तों की सामाजिक स्वीकृति के मुद्दे को दिखाया गया है। सेलिना के अलावा फिल्म में लिलेट दुबे और अजहर खान भी शामिल रहे।