विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Pregnancy: चट शादी, पट प्रेग्नेंसी... इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की प्रेग्नेंसी की खबर से भी फैंस को लगा था झटका

By Tanya AroraEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2022 12:53 PM (IST)

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की जिसे सुनकर कुछ फैंस ये सुनकर ...और पढ़ें

alia bhatt to dia mirza these actresses announce their pregnancy a few moths after wedding. Photo Credit- Instagram
alia bhatt to dia mirza these actresses announce their pregnancy a few moths after wedding. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए माता-पिता बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में लेटे हुए अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद बॉलीवुड सितारों और फैंस ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी। हालांकि कुछ फैंस ये खबर सुनकर काफी हैरान भी हैं और सोशल मीडिया पर आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर पर अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है। लेकिन आपको बता दें कि आलिया और रणबीर पहले ऐसे कपल नहीं है जिन्होंने चट शादी पट प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। इन दोनों से पहले बॉलीवुड के इन कपल्स ने भी शादी के बाद अचानक ही प्रेग्नेंसी की घोषणा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी की भनक मीडिया को नहीं थी। नेहा धूपिया ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर सबको हैरान किया था, बल्कि शादी के 1 महीने बाद ही नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी और 2018 नवंबर में कपल ने बेटी महर का स्वागत किया।

दिया मिर्जा

दिया मिर्जा ने बीते साल फरवरी 2021 में अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के डेढ़ महीने बाद यानी कि 1 अप्रैल को दिया मिर्जा ने बीच किनारे खड़े हुए सोशल मीडिया अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

नताशा स्तांकोविक

नताशा स्तांकोविक ने 1 जनवरी 2020 में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग सगाई की थी। लेकिन इंगेजमेंट के पांच महीने बाद ही, नताशा और हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इन दोनों ने 30 जुलाई को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

कोंकणा सेन शर्मा

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने एक्टर रणवीर शोरी के साथ साल 2010 में शादी की थी। शादी के छह महीने बाद ही इस कपल ने अपने घर में बेबी बॉय का स्वागत किया। हालांकि अब कोंकणा और रणवीर एक-दूजे से अलग हो चुके हैं।

सेलिना जेटली

सलमान खान के साथ फिल्म 'नो एंट्री' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने 23 जुलाई 2011 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। शादी के बाद 9 महीने के अन्दर ही सेलिना जेटली ने ट्विन्स बेबी को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Pregnancy: रणबीर कपूर बनने वाले हैं पापा, आलिया भट्ट ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के साथ किया प्रेग्नेंसी का ऐलान