विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Celina Jaitly ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के दौरान का दर्द, 'मैंने अपने चलने की क्षमता खो दी थी, पति व्हीलचेयर से आगे बढ़ाते थे'

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Mon, 10 May 2021 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 09:40 AM (IST)

Celina Jaitly REVEALS her Struggle During Twin pregnancy बॉलीवुड एक्ट्रेस सलीना जेटली शोबिज़ की दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ ...और पढ़ें

Photo credit - Celina Jaitly Insta Account Photo
Photo credit - Celina Jaitly Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सलीना जेटली शोबिज़ की दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ अक्सर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मदर्स डे के मौके पर हर अभिनेत्री की तरह सलीना जेटली ने भी अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट लिखा  है और प्रेग्नेंसी के दौरान का अपना अनुभव शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों बार उनका प्रेग्नेंसी पीरियड काफी मुश्किल रहा है। सलीना तीन बेटों की मां हैं, एक्ट्रेस दोनों बार ट्विन्स बेबी के साथ प्रेग्नेंट हुई थीं, हालांकि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनके एक बेटे की मौत हो गई। अब एक्ट्रेस ने उन्हीं दिनों के दर्द भरे एक्सपीरियंस को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने बताया, ‘दोनों बार ट्विन्स प्रेग्नेंसी होना एक ब्लेस्ड फीलिंग थी, ऐसा होना आसान नहीं होता। 7 लाख प्रेग्नेंसी में से किसी एक के साथ ऐसा होता है। मुझे अब तक अपने पति का चेहरा याद है जब डॉक्टर ने हमें बताया था कि मैं दोबोरा ट्विन्स के साथ प्रेग्नेंट हूं और ये 7 लाख केसेज़ में से किसी एक के साथ होता है। ये दोनों तस्वीरें मेरी प्रेग्नेंसी के वक्त की है। पहली बार @winstonjhaag और @viraajjhaag का जन्म हुआ था और दूसरी प्रेगनेंसी में @arthurjhaag और शमशेर पैदा हुआ थे। इस दौरान मुझे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ट्विन बेबी हार्मोन की वजह से मैं gestational diabetes से पीड़ित थी। मुझे अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता था। दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे कई सारी पाबंदियों से गुज़रना पड़ा। मेरी दूसरी ट्विन प्रेग्नेंस के दौरान मेरे पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद शॉक की वजह से मैंने अपने चलने की क्षमता खो दी थी। मेरे पति पीटर मुझे व्हीलचेयर की मदद से आगे बढ़ाते थे'।

‘मुझे सांस लेने में बहुत परेशान होती थी, हैपो प्लास्टिक हार्ट की वजह से मैंने दूसरी प्रेग्नेंसी में अपने बेटे शमशेर को खो दिया। वहीं आर्थर भी 3 महीने तक इनक्यूबेटर में रहा था। इस दौरान मेरी मां भी चल बसीं। तब मैंने मदरहुड के बारे में वास्तव में जाना। मुझे नहीं पता था कि मैं ये सब देखने कि लिए इतनी मज़बूत हूं। अब मैं सोचती हूं कि मेरी मां कितनी मज़बूत थीं कि उन्होंने अपने दम पर दो बच्चों की परवरिश की’।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)