कंगना रनौत समेत ये बॉलीवुड एक्टर्स साउथ सिनेमा में ठोक चुके हैं ताल
नील नितिन मुकेश की फ़िल्मोग्राफ़ी में भी अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की फ़िल्म जुड़ गई है। नील तेलुगु फ़िल्म साहो में काम कर रहे हैं।
मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा से हिंदी सिनेमा में आने वाले एक्टर्स की लिस्ट बहुत लंबी है और वक़्त के साथ ये लिस्ट लंबी होती जा रही है। मगर ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स की भी कमी नहीं है, जिन्होंने साउथ सिनेमा में काम किया है। इनमें कुछ नाम तो ऐसे हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे।
नील नितिन मुकेश की फ़िल्मोग्राफ़ी में भी अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की फ़िल्म जुड़ गई है। नील तेलुगु फ़िल्म साहो में काम कर रहे हैं। ख़ास बात ये है कि इस फ़िल्म के हीरो बाहुबली प्रभास हैं। साहो एक एक्शन-पैक्ड थ्रिलर है और नील इसमें निगेटिव रोल में दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: दोबारा के प्रमोशंस के दौरान ये थे हुमा कुरैशी के 5 लुक्स
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 में अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं। शंकर के निर्देशन में बन रही ये फ़िल्म एंधीरन का रीमेक है, जो हिंदी में रोबोट शीर्षक से रिलीज़ हुई थी। वैसे कम लोग ये बात जानते होंगे कि अपने करियर की शुरुआत में अक्षय कन्नड़ फ़िल्म विष्णु विजय में काम कर चुके हैं। इस फ़िल्म में उनके को-स्टार विष्णु वर्धन थे। ये हिंदी अशांत टाइटल के साथ रिलीज़ की गई थी।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के 5 मशहूर डायलॉग्स और मुंबई पुलिस की चेतावनी
अनिल कपूर की गिनती हिंदी सिनेमा के कामयाब एक्टर्स में की जाती है, मगर ये जानकर आपको हैरानी होगी कि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने कन्नड़ फ़िल्म पल्लवी अनु पल्लवी से की थी, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। जैकी श्रॉफ भी ऐसे एक्टर हैं, जो हिंदी के साथ साउथ सिनेमा में काम करते रहे हैं। तमिल फ़िल्म अरण्य कांदम में जैकी के काम को काफी सराहा गया था। अमिताभ बच्चन एक कन्नड़ फ़िल्म में स्पेशल एपीयरेंस कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: क्या कटरीना कैफ़ लौट आईं सलमान की ज़िंदगी में, तस्वीरें तो यही कहती हैं
हिंदी और मराठी सिनेमा में समानांतर रूप से पहचान बनाने वाले एक्टर नाना पाटेकर ने तमिल फ़िल्म बोम्मलत्तम में काम किया था।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी हैं रियल लेडी दबंग, यक़ीन ना हो तो पढ़िए ये 5 विवाद
सोनाक्षी सिन्हा ने रजनीकांत के साथ साउथ सिनेमा में एंट्री ली है। लिंगा में सोना को रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौक़ा मिला। वहीं, कंगना रनौत ने 2008 में तमिल फ़िल्म धाम धूम और 2009 में तेलुगु फ़िल्म एक निरंजन में काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: RK Studio के स्टूडियो के लोगो में राज कपूर के साथ इसलिए दिखती हैं नर्गिस