Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Birthday Special: सोनाक्षी है रियल लेडी दबंग, इन 5 ट्विटर विवादों में किया सबको ' खामोश ! '

    सेलिब्रिटीज़ से लेकर फैन्स तक, ट्वीटर वॉर में सबके साथ लड़ी हैं सोनाक्षी सिन्हा!

    By ShikhasEdited By: Updated: Fri, 02 Jun 2017 12:40 PM (IST)
    Birthday Special: सोनाक्षी है रियल लेडी दबंग, इन 5 ट्विटर विवादों में किया सबको ' खामोश ! '

    मुंबई। 2 जून को बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन मनाती है। सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म दबंग से अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने के बाद सोनाक्षी ने मुड़ कर पीछे नहीं देखा। अपनी हर फ़िल्म से सोनाक्षी ने अपने आपको एक बेहतरीन कलाकार के रूप में साबित किया है। इन्हें बॉलीवुड की बिंदास गर्ल भी कहा जाता है। अपनी बात को बिना झिझक और बेबाकी से सोनाक्षी पेश करतीं हैं और उनके इस अंदाज़ को हर कोई पसंद करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन, मिस सिन्हा कभी कभी फंस जाती है बॉलीवुड के फेमस रणभूमि, 'ट्विटर' पर! और ऐसा नहीं कि यहां वो किसी से डर जाती है। यहां भी वो अपना बिंदास दबंग अवतार दिखाती हैं और कर देतीं हैं सबको ' खामोश ! ' ये हैं सोनाक्षी के 5 ट्विटर विवाद- 

    यह भी पढ़ें: क्या कटरीना कैफ लौट आयी हैं सलमान ख़ान की ज़िंदगी में? IIFA PC में दिखे करीब, देखिये तस्वीरें 

    1. सोनाक्षी vs अरमान मलिक 

    मौका था देश के मशहूर सिंगर जस्टिन बिबर का इंडिया टूर जहां वो परफॉर्म करने वाले थे। पर विवाद तब शुरू हुआ जब खबर आई कि सोनाक्षी इस भव्य कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाली हैं, जो कि असल में वो नहीं करने वाली थी। इस खबर को सुनते ही अरमान ने सोनाक्षी के खिलाफ चली ट्विटर युद्ध के लिए अपनी पहली चाल, फिर हुआ यह सब -

    2. सोनाक्षी vs सोना महापात्रा

    एक्टर्स को सिंगिंग नहीं करनी चाहिए का बोलबाला अरमान से चल कर सोना महापात्रा तक पहुंचा। सोना ने भी सोनाक्षी के ट्वीट्स पर रिप्लाई करना शुरू कर दिया और अंत में सोना ने शेयर किया अपने फ़ोन का वह स्क्रीनशॉट जहां सोनाक्षी ने सोना को ब्लॉक कर दिया था- 

    3. सोनाक्षी vs अभिजित भट्टाचार्य

    अभिजित भट्टाचार्य तो ट्वीटर नामी रणभूमि पर हो रहे युद्ध का बहुत पुराना हिस्सा हैं। और एक बार उन्होंने इस वॉर में सोनाक्षी सिन्हा को भी घसीट लिया। मौका था सलमान ख़ान के हिट एंड रन केस के रिजल्ट का जिसमें सलमान को बरी कर दिया गया था। बस इसी बता पर भड़के अभिजीत ने सोनाक्षी को अपने ट्वीट्स पर टैग करना शुरू कर दिया। मज़े की बात यह है कि सोनाक्षी ने युद्ध अकेले नहीं लड़ा, उनका साथ देने ऋषि कपूर भी आए - 

    4. सोनाक्षी सिन्हा vs महेश भट्ट

    AIB रोस्ट के विवाद के बारे में कौन नहीं जानता और इसके बाद महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि मुंबई में हुए FIR में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और कर्ण जौहर के साथ-साथ सोनाक्षी का नाम क्यूं नहीं है? और फिर शुरू हुआ ऐसा ट्वीटर वॉर जिससे सोनाक्षी कई दिनों तक ट्रेंड करती रहीं-

    5. सोनाक्षी vs फैन

    सोनाक्षी की ट्विटर लड़ाई सिर्फ़ सलेब्स तक नहीं टिकी, कई बार उन्होंने अपने ट्वीट्स से फैन्स को भी लताड़ा। अपने एक लाइव चैट सेशन के दौरान जब एक फैन ने बद्तमीज़ी से सोनाक्षी से बिकिनी फ्लॉन्ट करने के लिए कहा तो सोनाक्षी ने दिया उन्हें यह करारा जवाब-