Bobby Deol Birthday: एनिमल के अबरार ने काटा 12 किलो का लड्डू, जन्मदिन के जश्न में डूबे बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) आज 56 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन बड़े अनोखे अंदाज में मनाया है। उन्होंने केक की जगह लड्डू से बना केक काटकर अपने जन्मदिन को और भी खास बना दिया है। बॉबी देओल के जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको फोटोज में दिखाते हैं कि उन्होंने अपना बर्थडे कैसे मनाया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बरसात से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सनी देओल ने तो अपने भाई को बर्थडे पर लॉर्ड का टैग दे दिया है।
एनिमल के अबरार हक उर्फ बॉबी देओल के 56वें जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। सोमवार को उन्होंने शानदार अंदाज में जन्मदिन का जश्न मनाया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
बॉबी देओल ने मनाया जन्मदिन
सामने आईं तस्वीरों में बॉबी देओल को लड्डू से बना केक काटते हुए देखा गया है। एक तीन टियर लड्डू से बना केक था। उन्होंने एक 12 किलो का मोतीचूर का लड्डू भी काटा।
Photo Credit - Pallav Paliwal
बैकग्राउंड को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया और बॉबी देओल की तस्वीर भी लगाई गई है। अभिनेता अपना लड्डू वाला केक काटकर खुद को ही खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bobby Deol ने ठुकराईं वो 5 फिल्में जिसने बाद में Box Office पर काटा गदर, शाह रुख-सलमान की मूवीज भी शामिल
Photo Credit - Pallav Paliwal
फिल्मी करियर को दर्शाता बर्थडे केक
इस दौरान बॉबी देओल अपने हैंडसम लुक से नौजवानों पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक शर्ट और जींस पहना है, जिसमें वह कमाल के लग रहे हैं।
Photo Credit - Pallav Paliwal
एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें अभिनेता फाइव टियर का केक काट रहे हैं। खास बात यह है कि इस केक पर बॉबी के फिल्मी करियर से जुड़ी यादों की झलकियां हैं।
बॉबी देओल का फिल्मी करियर
धर्मेंद्र के लाडले बॉबी देओल का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। बरसात फिल्म से डेब्यू तो हिट रहा लेकिन फिल्मों की सफलता की चेन कुछ सही नहीं चली। उनकी कई फिल्मों फ्लॉप रहीं और वह अपने पिता और भाई सनी देओल की तरह हीरो के रूप में स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। मगर अब बॉबी खलनायक बनकर सिनेमाघरों में अपना सिक्का चला रहे हैं।
Photo Credit - Pallav Paliwal
आश्रम के बाद बॉबी देओल को सफलता दिलाने में सबसे बड़ा हाथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का था जिसमें अबरार हक बनकर अभिनेता छा गए। कंगुवा और डाकू महाराज में खलनायक बनने के बाद अब बॉबी एक और फिल्म हर हरा वीरा मल्लू में नजर आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।