विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एनिमल' पर बिगड़े Javed Akhtar के बोल, Ranbir Kapoor की फिल्म को बताया समाज के लिए खतरा!

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 25 Nov 2024 09:08 PM (IST)

जावेद अख्तर फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्होंने दर्जनों हिट गाने लिखे हैं। इन गानों की लोकप्रियता आज भी ...और पढ़ें

जावेद अख्तर ने बताया क्यों नहीं पसंद आई एनिमल (Photo Credit-Instagram)
जावेद अख्तर ने बताया क्यों नहीं पसंद आई एनिमल (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. एनिमल के हिट होने के पीछे क्या था कारण?
  2. जावेद अख्तर ने बताया क्यों नहीं पसंद आई कहानी
  3. फिल्म में दिखाए गए सीन से समाज पर पड़ता है असर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Javed Akhtar on Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' साल 2023 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनीं इस मूवी का लोगों ने रिलीज से पहले जमकर विरोध किया था। एनिमल में दिखाए कई सीन्स पर लोगों ने वांगा की फिल्म मेकिंग पर सवाल भी उठाए थे। हालांकि, एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जबरदस्त कलेक्शन भी किया था। फिल्म की आलोचना करने वालों में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) भी थे जिन्हें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।

जावेद अख्तर को नहीं पसंद आई एनिमल की थीम!

जावेद अख्तर ने हाल ही में बर्खा दत्त को दिए इंटरव्यू में आज के समय में महिलाओं के समाज में बदले चित्रण पर बात की। उन्होंने कहा, 'समाज एक तय ढांचे के हिसाब से नहीं चलता। एक साथ कई सारी चीजें घट रही होती हैं। हालांकि, जिस तरह कहानियों में कई सब प्लॉट होते हैं, उसी तरह एक मेजर थीम होती है।

Photo Credit- Instagram

हमें देखना होगा कि थीम का टॉपिक क्या है। ये सभी सब प्लॉट हैं, कुछ अच्छे हैं, और कुछ बुरे हैं। ऐसा नहीं है कि पूरा समाज एक साथ पूरी तरह बदल जाता है। कुछ लोग बहुत छोटे और झिझकते हुए कदम उठाते हैं, जबकि कुछ लोग तेजी से कदम बढ़ा लेते हैं। एनिमल इसी का एक हिस्सा है'।

ये भी पढ़ें- 'आप अभिषेक नहीं हो...', Abhishek Bachchan की फिल्म देख पिता अमिताभ बच्चन बने ढाल, लिख दिया लंबा चौड़ा पोस्ट

वल्गैरिटी दिखाने से समाज पर पड़ता है असर

आगे उनसे पुछा गया कि एनिमल साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैसे बन गई? इसके जवाब में जावेद अख्तर बताते हैं कि इस फिल्म के नाम में सवाल का जवाब है। फिल्म का नाम ही इसकी पूरी कहानी बता देता है। गीतकार ने बोला कि सोसायटी को उन 10-15 लोगों से खतरा नहीं है जिन्होंने ‘एनिमल’ बनाई है। सोसायटी को खतरा उन लोगों से है जिन्होंने इस फिल्म को हिट बनाया है। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। वो कहते हैं,

'मैंने एनिमल पर अपनी राय व्यक्त नहीं की, मैंने इसे देखने वाले दर्शकों के बारे में बात कर रहा हूं। अगर 15 लोगों ने गलत वैल्यूज के साथ फिल्म बनाई, अगर 10-12 लोग मिलकर वलगर गाने बनाते हैं, तो यह समस्या नहीं है। 140 करोड़ की आबादी में 15 लोग खराब हैं तो इसका असर सोसायटी पर नहीं पड़ता है। लेकिन, जब इन 15 लोगों द्वारा बनाई गई चीज बाजार में आती है और सुपरहिट हो जाती है, तो इससे सोसायटी को फर्क पड़ता है। बहुत फर्क पड़ता है'।

शादी के 40 साल बाद कही ऐसी बात

एनिमल के अलावा जावेद ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। उन्होंने शादी को बेकार बताते हुए शबाना के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है। इंटरव्यू में गीतकार ने कहा कि शादी एक पुरानी अवधारणा है, जो कि लंबे वक्त से चलती आ रही है।

Photo Credit- Instagram

उन्होंने कहा, ये एक ऐसा पत्थर है जो सदियों से लुढ़कता ही जा रहा है। उन्होंने अपनी बात को साफ करते हुए बताया कि एक सक्सेसफुल शादी तभी होती है, जब रिश्ते में दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हों।

ये भी पढ़ें- 'किशोर कुमार कौन हैं,' Ranbir Kapoor ने खोला राज, पहली मुलाकात में पत्नी Alia Bhatt ने पूछा ये सवाल